Future retail limited जो फ्यूचर ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। इस कंपनी को खरीदने में मुकेश अंबानी ने दिलचप्सी दिखाई है। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के लिए मुकेश अंबानी के सहित 49 कंपनियां या फिर निवेशक ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा किया है।

Advertisement

कंपनी ने शेयर मार्केट को दी जानकारी में यह बताया है कि रिलायंस रिटेल के अलावा अंतरराष्ट्रीय कंसोर्टियम, जिंदल पावर और जेसी फ्लावर्स भी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने वाली कंपनियों में शामिल हैं।

Advertisement

इस खबर के बीच शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान इस कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लग गया। इस कंपनी का शेयर आज यानी सोमवार 10 अप्रैल 2023 को 4.88 फीसदी की तेजी से साथ 2.58 रु के स्तर पर बंद हुआ।

अगर हम इस फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर की 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर की बात करें, तो फिर यह 30.95 रु है। वही, अगर हम इस फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर का 52 हफ्ते के निचले स्तर की बात करें 2.10 रु है। इस फ्यूचर रिटेल लिमिटेड का शेयर पिछले 5 दिनों में करीब 20.56 फीसदी बढ़ा है। वही, इस फ्यूचर रिटेल लिमिटेड का शेयर में पिछले 1 महीने में लगभग 7.50 फीसदी उछाल देखने को मिला है। वही, अगर हम फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर की पिछले 6 महीने की हालत देखे, तो फिर इसका शेयर में पिछले 6 महीने में लगभग 26.50 फीसदी गिरावट देखने को मिली है।

Mukesh Ambani ने किया बड़ा ऐलान, Reliance Industries की मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव | GoodReturns
Advertisement

आपको बता दें फ्यूचर रिटेल लिमिटेड बिग बाजार ब्रांड के तहत बड़े और छोटे फॉर्मेट स्टोर की ओनर है। वही, कंपनी की सब्सिडयरी डब्लूएच स्मिथ ब्रांड के तहत करीब 100 स्टोर को चलाती है। इतना ही नहीं कंपनी के पास फूडहॉल ब्रांड के स्टोर भी हैं, हालांकि, अगर हम ब्रांड के तहत स्टोर की बात करें, तो फिर यह संख्या वर्तमान में 10 से कम है।

Advertisement

इस कंपनी के मैनेजमेंट में भी अब स्थिरता देखने को मिल रही है। पिछले महीने ही कंपनी को तरफ से कहा गया था कि कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष और निदेशक के रूप में किशोर बियानी की ने अपने इस्तीफे को वापस ले लिया है बता दे कि 23 जनवरी को किशोर बियानी ने इस्तीफा दिया था।