UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मरीजों को सही से स्वास्थ की सेवा देने में जिस तरह डॉक्टर की एक बेहद ही भूमिका होती है। उसी तरह नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।

Advertisement

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों को हर वर्ष 1 लाख सरकारी जॉब और 12 से 15 लाख प्राइवेट जॉब उपलब्ध करवाई जाएगी।

Advertisement

शनिवार को सीएम योगी मिशन निरामय के तहत संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती पाने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे।

नव चयनित 1,442 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक बेहद ही जरूरी सेक्टर है।

उन्होंने कहा कि आप सभी इस बात से सहमत तो होंगे ही कि एक बेहतर स्वास्थ के लिए मजबूत चिकित्सा व्यवस्था उसी आवश्यकता है, जैसे किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था आवश्यक होती है।

Advertisement

सीएम योगी ने कहा है कि हमने तय किया है कि प्रदेश के युवाओं को हर वर्ष 1 लाख सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टर में 12-15 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के महत्व को जोर देते हुए कहा है कि मरीजों की देखभाल और मदद के जरिए नर्सिंग स्टाफ रिकवरी और वेलनेस में जरूरी योगदान दे सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा है कि बिना किसी भेदभाव कर सरकार जो कार्यक्रम चलाती है। जिसे प्रदेश में पिछले 6 वर्षों में बदलाव आया है।

सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2017 में 12 मेडिकल कॉलेज थे। वर्ष 2017 से वर्ष 2022 के बीच और मेडिकल कॉलेज या तो बन चुके हैं या प्रदेश कर 63 जिलों में बनाए जायेंगे।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को जल्द ही साकार करने की बात कहते हुए कहा कि पीएम की दूरदर्शिता और नेतृत्व की वजह से राज्य के हर जिले में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज उपलब्ध होंगे।