नयी दिल्ली। कोरोना संकट ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों में रोजगार की हालत खराब कर दी। कारोबार ठप्प हो गए, जिससे नौकरियों पर बड़ा संकट आ गया। बता दें कि बहुत से भारतीय देश से बाहर पैसा कमाने जाते हैं। सऊदी अरब, यूएई जैसे देशों में बहुस भारतीय कई तरह के काम करते हैं। यहां पैसा अच्छा मिलता है। मौजूदा हालात में ऐसे किसी देश में जाकर कमाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताएंगे जहां कोई भी मालदार हो सकता है। उस देश की खासियतें जान कर आप भी वहां जाना चाहेंगे।
ये देश है कुवैत। आपको जान कर हैरानी होगी कि सऊदी अरब से भी सऊदी अरब से भी ज्यादा लोग कुवैत में नौकरी की तलाश में पहुंचते हैं। इसकी एक खास वजह है कि कुवैत की मुद्रा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है। न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत पूरी दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश है। इतना ही नहीं अरब देशों की लिस्ट में कुवैत दूसरा सबसे अमीर देश है। इस लिस्ट में पहला नंबर कतर का है। कुवैत एक छोटा सा मगर काफी संपन्न देश है।
कुवैत की अमीरी का एक बड़ा कारण है इस देश की इस देश की मुद्रा का मजबूत होना। कुवैत की करेंसी है दीनार। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि इस देश की करेंसी पूरी दुनिया में सबसे महंगी है। अगर हम भारत की करेंसी से तुलना करें तो 1 दीनार की कीमत इस समय करीब 240 रु है। वहीं 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 74 रु है। यानी दीनार की वैल्यू अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कहीं ज्यादा है। यही वजह है कि कुवैत की करेंसी किसी भी भारतीय को मालामाल बना सकती है।
बताया जाता है कि भारत में किसी व्यक्ति के मुकाबले कोई व्यक्ति कुवैत में 10 गुना अधिक कमाता है। इसीलिए हर साल पूरी दुनिया से बहुत से लोग कुवैत जाते हैं। इनकम का स्तर इतना शानदार होना ही लोगों को इस देश में आने पर मजबूर करता है। दूसरी बात ये भी है कि ये देश शांत है।
कुवैत अपनी इनकम का अधिकतर हिस्सा तेल के उत्पादन से कमाता है। कुवैत तेल के एक्सपोर्ट में भी काफी आगे है। तेल के एक्सपोर्ट से कुवैत को काफी ठीक-ठाक आमदनी होती है। जहां तक कच्चे तेल के भंडार का सवाल है तो पूरी दुनिया में जितना तेल है उसका 10 फीसदी सिर्फ कुवैत में ही है।
कुवैत की आबादी 2019 के आंकड़ो के अनुसार 44.20 लाख है। एक और हैरानी करने वाली बात ये है कि इस देश की कुल आबादी में मूल कुवैती लोगों की संख्या सिर्फ 30 फीसदी के करीब है। यहां प्रति व्यक्ति आमदनी भी बहुत अधिक है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित