नई दिल्‍ली: अब आपके पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या का समाधान व्हाट्सऐप पर ही म‍िलेगा। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने अंशधारकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर व्हाट्सऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए वॉट्सऐप हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की है। बिना UAN ऐसे जानें EPF बैलेंस, काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें

Advertisement

बता दें कि ब‍ीते कल यानी मंगलवार को श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा ईपीएफओ के शिकायतों के समाधान के लिये अन्य मंचों के अलावा है। यानी कि ये सुविधा ईपीएफओ के पहले से मौजूद शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म जैसे कि EPFiGMS पोर्टल, CPGRAMS, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और ट्विटर) और 24x7 कॉल सेंटर के अलावा दी जा रही है।

Advertisement

138 कार्यालयों में वाट्सऐप हेल्पलाइन शुरू
इस पहल के माध्यम से पीएफ अंशधारक व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत कर सकते हैं। इस समय वॉट्सऐप सबसे ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ऐप है। वॉट्सऐप से हर वर्ग और हर तरह के यूजर्स जुडे हुए हैं। ऐसे में ईपीएफओ अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ डायरेक्ट जुड़ने के लिए इस सुविधा को शुरू की है। यह हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ के सभी 138 रीजनल ऑफिस में शुरू हो गई है।

Advertisement

कर्मचारी वॉट्सऐप पर कर सकते शिकायत दर्ज
कोई भी सब्सक्राइबर जो कि वॉट्सऐप चलाते हैं वे इस सर्विस से जुड़ी किसी तरह की पूछताछ के लिए या शिकायत दर्ज करने के लिए इस हेल्पलाइन का यूज कर सकेंगे। सभी रीजनल ऑफिस के वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हैं। ईपीएफओ के इस हेल्पलाइन का उद्देश्य, डिजिटल पहल को अपनाते हुए अंशधारकों को आत्मनिर्भर बनाना है और बिचौलियों पर उनकी निर्भरता को समाप्त करना है। शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए और वाट्सऐप पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय में विशेषज्ञों की एक अलग टीम बनायी गयी है।

Advertisement

वाट्सऐप के जरि‍ए 1,64,040 से ज्यादा शिकायतों का हुआ समाधान
बता दें कि अब तक ईपीएफओ ने वाट्सऐप के माध्यम से 1,64,040 से ज्यादा शिकायतों और सवालों का समाधान किया है। शिकायतों और सवालों का समाधान किया है। वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद फेसबुक/ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर शिकायतों/प्रश्नों में 30 प्रतिशत की कमी और ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल (ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल) पर 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ईपीएफओ ने महामारी के दौरान सब्सक्राइबर्स बिना रुकावट सर्विस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी निर्बाध पहलों की चेन के तहत वॉट्सऐप आधारित हेल्पलाइन-कम-शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की है।