EPFO Launches New Facility: अक्सर EPFO मेंबर्स को अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए ईपीएफो ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह काम आसान हो गया है।

Advertisement

ईपीएफो मेंबर्स अब अपनी जन्मतिथि, जेंडर, आदि कई जानकारी को आसानी से अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Advertisement

EPFO ने दी ये जानकारी

EPFO ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि अब प्रोविडेंट फंड के मेंबर्स अपने पीएफ डेटा में बदलाव या सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी ऑनलाइन आप अपलोड कर पाएंगे।

ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट पर एक नया सॉफ्टवेयर शुरू किया है। यह सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में सदस्य की जानकारी को मान्य करता है।

Advertisement

इसके जरिए पीएफ सदस्य अपने प्रोफाइल में नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता और आधार आदि को अपडेट या सही कर सकते हैं।

आपको बता दें कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 1 जून को घोषणा की कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक सॉफ्टवेयर सुविधा शुरु की है। अब सदस्य केवाईसी डिटेल्स में बदलाव करने के लिए ऑनलाइन मोड का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस प्रकार ईपीएफओ द्वारा 22 अगस्त 2023 को जारी एसओपी द्वारा सदस्य प्रोफ़ाइल में सही डेटा को सुनिश्चित कर पाएगा। इसे अब ईपीएफओ द्वारा डिजिटल ऑनलाइन मोड में चालू कर दिया गया है।

कई सुविधाओं का उठा पाएंगे फायदा

इस सुविधा के लॉन्च होने के बाद पीएफ मेंबर्स को केवाईसी और मैचिंग अकाउंट मेंबर प्रोफाइल से ईपीएफओ राशि का का सेल्फ ट्रांसफर, ई-नॉमिनेशन,पीएफ खाते में दर्ज जानकारी को सही करना आदि जैसी तत्काल सुविधा मिलेंगी, और इन सभी के लिए मेंबर्स को किसी भी ऑफिस में जाने की आवश्यकता नहीं होती है।

Advertisement

ऐसे कर पाएंगे पीएफ अकाउंट में अपनी जानकारी को अपडेट

  • ईपीएफओ में किसी तरह के डिटेल्स अपडेट करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पोर्टल पर आपको विजिट करना होगा।
  • इसके बाद 'For Employees' के सेक्शन जाना होगा और 'Services' के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर 'Member UAN/ Online Service' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें UAN Number और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • फिर आपके सामने ईपीएफ अकाउंट खुल जाएगा। इसमें मैनेज टैब पर क्लिक करें और फिर 'Joint Declaration' के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद मेंबर आईडी को चुनें, जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं।
  • डिटेल्स में बदलाव करने के लिए आपको डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट मिल जाएगी। इसमें से अपनी जरूरत के हिसाब से आपको सेलेक्शन करना होगा।
  • अंत में डिटेल्स में बदलाव करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें और इस रिक्वेस्ट को नियोक्ता के पास भेज दें। अब रिक्वेस्ट मिलने के बाद नियोक्ता को उसे अप्रूव करना होगा।

इसके बाद आपको नियोक्ता के पास ईपीएफओ सब्सक्राइबर का employer ID दर्ज करना होगा और मेंबर टैब पर सबसे पहले क्लकि करना होगा।

Advertisement

अब आपको इसमें joint declaration को सलेक्ट करें और फिर नियोक्ता कर्मचारी के रिकॉर्ड को चेक करके उनके रिक्वेस्ट को अप्रूवल या रिजेक्शन देगा। अप्रूवल के बाद ईपीएफओ के पास इसे सबमिट कर दिया जाएगा।