नई दिल्ली, सितंबर 28। सरकार जल्द ही प्रोविडेंट फंड के खाताधारकों के अकाउंट में पैसा डाल सकती है। पीएफ के खाताधारक जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने पीएफ खाते में जमा पैसों पर मिलने वाली ब्याज की दर को तय कर दिया है। सरकार पीएफ के खाताधारकों को उनकी जमा राशि पर 8.1 प्रतिशत का ब्याज देगी। हालांकि, सरकार और ईपीएफओ ने अभी तक कोई अधिरिक जानकारी नहीं दी है कि कब तक ब्याज की रकम ट्रांसफर की जाएगी।

Advertisement

इस महीने डाल सकती है पेमेंट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी की ईपीएफओ ने जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर पर अपनी सहमती दे दी है। सरकार ने पीएफ में में जमा राशि पर 8.1 ब्याज दर तय किया गया है, यह ब्याज दर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए है। सूत्रो की माने तो सरकार इस महीने पीएफ अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज की राशी खाते में डाल सकती है।

Advertisement
जमा रकम पर करेगा निर्भर

अब आपके पीएफ अकाउंट में ब्याज की कितनी राशि डाली आएगी, यह आपके पीएफ खाते में जमा रकम पर निर्भर है। आपके पीएफ अकाउंट में जितनी राशि जमा होगी उसपर 8.1 फीसदी की ब्याज दर से सरकार पैसे डालेगी। एक उदाहरण से इसे समझे तो अगर आपके पीएफ अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा है तो 8.1 प्रतिशत के दर से आपकों 8,100 रुपए सलाना ब्याज मिलेगा।

कहां इन्वेस्ट किया जाता है पीएफ का पैसा

ईपीएफओ पीएफ अकाउंट में जमा होने वाली राशि को कई जगहों पर निवेश करता है। ईपीएफो जमा राशि का 85 प्रतिशत हिस्सा डेट में निवेश करता है। इन डेट में सरकारी सिक्योरिटी और बॉन्ड मुख्य है। ईपीएफओ बाकी बचे 15 प्रतिशत हिस्से को ईटीएफ में निवेश करती है। डेट और इक्विटी से हुई कमाई के बेसिस पर पीएफ खाते में जमा राशि पर ब्याज तय होता है।