नई दिल्ली: ईपीएफओ ने नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य हैं तो सावधान हो जाएं। ईपीएफओ ने नौकरी करने वालों को वेबसाइट, टेली कॉल्स, एसएमएस , ईमेल, सोशल मीडिया के फेक ऑफर्स से सावधान किया है। ईपीएफओ ने अपने यूजर्स से कहा, अगर कोई आपसे कोई काम करने के लिए बैंक में पैसा जमा करने को कहे तो सतर्क हो जाएं। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। ईपीएफओ ने कहा, फर्जी ऑफर्स आप से क्लेम सेलटमेंट, एडवांस, अधिक पेंशन या कोई अन्य सर्विस के लिए आपसे बैंक में पैसे जमा करने को कहे तो इससे सतर्क रहें। इस बात की जानकारी ईपीएफओ ने अपने ट्वीट में फेक न्यूज के जरिये दी है। PF अकाउंट बैलेंस चेक करने के तरीके जानें यहां ये भी पढ़ें
- ईपीएफओ ने अपने सब्क्राइबर्स से अपील है कि वे आधार नंबर, पैन, बैंक डिटेल्स संबंधी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी से फोन पर साझा न करें।
- ईपीएफओ ने पीएफ सब्सक्राइबर्स को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) नंबर भी साझा करने से मना किया है।
- वहीं ईपीएफओ ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट और ट्विटर पर लिखा था, हम आपसे कभी भी फोन पर पैन, आधार नंबर या बैंक डिटेल्स से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मांगते हैं।
- इसके साथ ही ये भी कहा कि आप फेक कॉल को रिस्पॉन्स में अपनी व्यक्तिगत जानकारी न साझा करें।
- दूसरी तरफ बता दें कि अगर आप फ्रॉड का शिकार होते हैं या फिर फेक मैसेज की शिकायत करना चाहते हैं तो आप श्रम मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।
- यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- आपकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्रम मंत्रालय ईपीएफओ को जरूरी कार्रवाई करने का आदेश देता है।
- आपके पास सीधे तौर पर ईपीएफओ से संपर्क करने का भी विकल्प है।
- ईपीएफओ को टोल फ्री नंबर 1800118005 है, जोकि सप्ताह के हर दिन 24 घंटे तक खुला रहता है।
- वहीं ईपीएफओ ने सब्सक्राइबर्स को अपना पीएफ बैलेंस पता करने के बारे में भी बताया है।
- इसके लिए जरिए आप सेकंडों में अपना पीएफ बैलेंस जा सकते हैं।
- आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल देकर पीएफ बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं।
मालूम हो कि ईपीएफओ अपने 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराता है। इसमें 12 लाख नियोक्ता और 65 लाख पेंशनर्स भी शामिल हैं। अगर आप भी ईपीएफओ सब्सक्राइबर हैं और आपको कोई भी परेशानी है तो आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर या फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित