नई दिल्ली, अगस्त 30। जो व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करते है उनके लिए इम्‍प्‍लॉइड प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) एक रिटायरमेंट बेनेफिट स्‍कीम है। इसको कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) मैनेज करता है। इसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों ही कंट्रीब्यूशन करते है। यह कंट्रीब्‍यूशन बेसिक सैलरी प्‍लस डियरनेस अलाउंस का 12-12 प्रतिशत होता है। हर वर्ष सरकार की तरफ से इसमें ब्याज दर तय की जाती है। इस व्यक्त ब्याज दर 8.1 प्रतिशत वार्षिक है।

Advertisement

बेसिक सैलरी 15 रु पर रिटायरमेंट फंड

15 हजार रु को बेसिक सैलरी पर रिटायरमेंट फंड मान लेते है। आपकी बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस मिलकार 15 हजार रुपये है और मान लीजिए आपकी उम्र 21 वर्ष है। तो 58 वर्ष की उम्र तक आपके पास कुल 1.26 करोड़ रूपये रिटायरमेंट फंड के रूप में तैयार हो जायेंगे। मगर इसमें कुछ शर्त है कि आपका ईपीएफ का ब्याज दर 8.1 प्रतिशत रिटायरमेंट तक और वार्षिक सैलरी ग्रोथ 5 फीसदी बनी रहें। इसमें बदलाव होने पर रिटायरमेंट कॉपर्स में भी बदलाव हो सकता है।

Advertisement
कैलकुलेशन देखिए ईपीएफ का

बेसिक सैलरी+ डीए= 15 हजार रु
मौजूदा आयु = 21 वर्ष
रिटारमेंट की आयु = 58 वर्ष
इम्‍प्‍लॉई का महीने का कंट्रीब्‍यूशन = 12 प्रतिशत
एम्‍प्‍लॉयर का महीने का कंट्रीब्‍यूशन= 3.67 प्रतिशत
ईपीएफ का ब्याज दर = 8.1 प्रतिशत वार्षिक
वार्षिक सैलरी की ग्रोथ= 5 प्रतिशत
58 वर्ष की उम्र में मैच्‍योरिटी फंड = 1.26 करोड़

इम्‍प्‍लॉई कंट्रीब्‍यूशन 23.26 लाख और एम्‍प्‍लॉयर कंट्रीब्‍यूशन 7.11 लाख रुपये रहा। मतलब, कुछ कंट्रीब्‍यूशन 30.38 लाख रुपये रहा।

नोट : कंट्रीब्‍यूशन के पूरे वर्ष में वार्षिक ब्‍याज दर 8.1 प्रतिशत और सैलरी ग्रोथ 5 प्रतिशत ली गई है।

बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस

ईपीएफ खाते में इम्‍प्‍लॉई की बेसिक सैलरी और डियरनेस अलाउंस और 12 प्रतिशत जमा होता है। मगर एम्‍प्‍लॉयर की 12 प्रतिशत की राशि दो हिस्‍सों में जमा होती है। एम्‍प्‍लॉयर के 12 प्रतिशत कंट्रीब्यूशन में से 8.33 प्रतिशत की इम्‍प्‍लॉई पेंशन अकाउंट में जमा होती है और बाकी 3.67 प्रतिशत की राशि ही ईपीएफ अकाउंट में जाती है।

सैलरी से कंट्रीब्यूशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी+ डीए= 15 हजार रु
ईपीएफ में कर्मचारी का कंट्रीब्‍यूशन = 15 हजार रु का 12 प्रतिशत = 1800 रु
ईपीएफ में एम्‍प्‍लॉयर का कंट्रीब्‍यूशन= 15 हजार रु का 3.67 प्रतिशत = 550.5 रु
पेंशन फंड (ईपीएस) में एम्‍प्‍लॉयर का कंट्रीब्‍यूशन = 15 हजार रु का 8.33 प्रतिशत = 1249.5 रु