नयी दिल्ली। चालू वित्तीय वर्ष की अक्टूबर-मार्च अवधि में भारत में रोजगार सृजन यानी जॉब क्रिएशन या रोजगार के अवसर बनने में 7 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखी जा सकती है। एक नयी रिपोर्ट के मुताबिक में इस बात का खुलासा किया गया है। हालाँकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुस्त आर्थिक स्थितियों ने रोजगार आउटलुक को प्रभावित किया है, मगर फिर भी 7 सेक्टर ऐसे में हैं, जिनमें रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं अक्टूबर-मार्च के दौरान 9 सेक्टरों में रोजगार के अवसरों में कमी आ सकती है। 2019-20 की दूसरी छमाही के लिए टीमलीज की द्वि-वार्षिक रोजगार आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार 7 सेक्टरों में रोजगार बढ़ने के पीछे सरकार द्वारा उठाये गये आर्थिक कदम हैं। इसी साल आये आँकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी के 45 सालों के ऊपरी स्तर पर पहुँचने की बात सामने आयी थी। इस लिहाज से कई सेक्टरों में रोजगार के अवसर बनना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा हो सकता है।
किन सेक्टरों में बनेंगे अवसर
रिपोर्ट के मुताबिक जिन सेक्टरों में रोजगार के सबसे अधिक अवसर बनने की उम्मीद है उनमें हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स और तकनीकी स्टार्ट-अप, शैक्षिक सेवाएं, केपीओ, बिजली और ऊर्जा लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में नौकरियों में कमी आने की संभावना है, उनमें विनिर्माण, इंजीनियरिंग और इन्फ्रा, निर्माण और रियल एस्टेट, वित्तीय सेवाएं, खुदरा, बीपीओ / आईटीईएस, दूरसंचार, यात्रा और हॉस्पिटेलिटी, एफएमसीजी और कृषि शामिल हैं। रोजगार पर रिपोर्ट पेश करने वाली टीमलीज सर्विसेज की सह-संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष रितुपर्णा चक्रवर्ती कहती हैं कि 19 क्षेत्रों में से 8 में रोजगार सृजन में दोहरे अंकों में वृद्धि होने की संभावना है।
किन शहरों में कितने मौके
रितुपर्णा चक्रवर्ती के मुताबिक अकेले लॉजिस्टिक्स और शैक्षिक सेवा क्षेत्रों में अक्टूबर-मार्च, 2019-20 की अवधि के दौरान 14.36 फीसदी अधिक नौकरियाँ आयेंगी। वहीं शहरों पर नजर डालें तो रोजगार वृद्धि के मामले में मुंबई, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता में सकारात्मक संकेत दिखे हैं। जबकि इंदौर, कोयम्बटूर, अहमदाबाद, कोच्चि और नागपुर में रोजगार के अवसर कम हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें - तो इन राज्यों के लोग कर्ज लौटाने में हैं बेस्ट, जानिये कहाँ हैं दिल्ली-एनसीआर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान