नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा पेश किया है। त्योहारी सीजन में ये तोहफा आपके बहुत काम आएगा। खरीदारी के समय आपको काफी सहूलियत मिलेगी। आप दिवाली के मौके पर दिल खोल कर शॉपिंग कर सकते हैं। दरअसल एसबीआई ने अपने खाताधारकों को दिए गए डेबिट कार्ड में एक खास सुविधा शुरू की है, जिससे आपको शॉपिंग में काफी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं एसबीआई की तरफ से डेबिट कार्ड पर शुरू की गई इस नई सुविधा के बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने अपने ग्राहकों को जो डेबिट कार्ड दे रखा है उसी पर नई ईएमआई सुविधा शुरू की है। नयी सुविधा से आपका एसबीआई डेबिट कार्ड पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर और सुविधाजनक बन गया है। बैंक ने बताया है कि अब डेबिट कार्ड पर आपको ईएमआई सुविधा मिलेगी। यानी आप जो भी शॉपिंग करेंगे उसकी पेमेंट को आप एसबीआई के डेबिट कार्ड से ईएमआई में चेंज करा सकते हैं। ग्राहकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। आप होम अप्लायंस (घरेलू सामान) या ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहें तो एसबीआई कार्ड पर इनकी पेमेंट के ईएमआई में चुकाया जा सकता है। इससे आप ज्यादा शॉपिंग करके थोड़-थोड़ी पेमेंट में पैसा चुका सकते हैं।
गौरतलब है कि एसबीआई अपने खाताधारकों को दिए गए डेबिट कार्ड में प्री-अप्रूव्ड ईएमआई सुविधा देगा। ये संभव है कि सभी को ये सुविधा न मिले। अगर आप एसबीआई की इस खास सुविधा का मजा लेना चाहते तो आपको पहले चेक करना होगा कि आपको ईएमआई सर्विस मिलेगी या नहीं। आपको एसबीआई डेबिट कार्ड पर ईएमआई सर्विस मिलेगी या नहीं आप ये जानकारी बैंक से ले सकते हैं। असल में एसबीआई के कई डेबिट कार्ड हैं और ऐसा मुमकिन है कि ये सुविधा सभी में न मिले।
बताया जा रहा है कि एसबीआई ने कुछ स्पेशल ग्राहकों के लिए प्री-अप्रूव्ड ईएमआई सर्विस ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी पेश की है। ऐसे ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स फ्लिपकार्ट और अमेजन पर एसबीआई डेबिट कार्ड की इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि त्योहारी सीजन में बैंक इस तरह के ऑफर पेश करते हैं। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी कई तरह के ईएमआई ऑफर दिए जाते हैं।
बता दें कि खरीदारी के मामले में एक्सपर्ट समझदारी से खर्च करने की सलाह देते हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट्स समझदारी से खरीदारी करने को कहते हैं, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी। आप इस पैसे को निवेश कर अपना फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। यानी तरह-तरह के ऑफर्स के बीच संयम से खर्च करना समझदारी होगी। बचे हुए पैसे को एफडी जैसे किसी ऑप्शन में लगा कर आप पैसा भी बना सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान