नई दिल्ली, अप्रैल 11। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में है। पिछले सप्ताह ही टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने की वजह से चर्चा मे थे। अब इसके बाद खबर आई कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं।
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने बकायदा ट्वीट करके एलन मस्क का स्वागत किया और अब पराग अग्रवाल ने ही ट्वीट करके जानकारी दी ही है कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं। पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है, हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि एलन मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार क्यों किया है। पराग ने कहा कि हमारे पास अपने शेयरधारकों के सुझाव को हमेशा महत्व देते हैं और चाहे वे हमारे बोर्ड में हों या नहीं। एलन हमारे सबसे बड़े शेयरधारक हैं और हम उनके सुझावों के लिए खुले रहेंगे।
इसके साथ ही पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि बोर्ड में एलन मस्क की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 9 अप्रैल से से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह कहा कि वह अब बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। हम यह भी मानते थे कि एलन को कंपनी के एक सहायक के रूप में रखा गया था, जहां उन्हें सभी बोर्ड के सदस्यों की तरह, कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना था।
मस्क हैं सबसे बड़े शेयर होल्डर
एलन मस्क ने ट्विटर इंक में हाल ही में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जो कि ट्विटर के तमाम शेयरधारकों में सबसे अधिक है। एलन मस्क ने 9.2 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ट्विटर स्टॉक के 73,486,938 शेयर खरीदे हैं। इस डील के बाद एलन मस्क ने एडिट बटन को लेकर एक पोल वाला ट्वीट किया था। एलन मस्क ने अपने जिस पोल वाले ट्वीट में पूछा था कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं, उस ट्वीट का रिप्लाई कर करते हुए पराग अग्रवाल ने कहा कि यह वोट बहुत जरूरी है। कृपया सावधानीपूर्वक वोट करें।
क्या होता है बोर्ड रूम
बता दें कि बोर्ड रूम किसी कंपनी का अहम हिस्सा होता है, जहां कंपनी में दिग्गज स्टेकहोल्डर्स, सीईओ समेत कई कर्मचारई शामिल होते हैं। इस बोर्ड रूम मीटिंग में कंपनी से जुड़े बड़े-बड़े निर्णय लिये जाते हैं। कंपनी में क्या बदलाव करने हैं? किस तरह के बदलाव करने हैं, यह सारे निर्णय बोर्ड रूम में लिये जाते हैं। साथ ही अगर बोर्ड रूम के सदस्य चाहें, तो अपने वीटो का इस्तेमाल करके उस प्रस्ताव को रोक सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग