Elon Musk New Profile Name Twitter: टेस्ला हो या ट्विटर दोनों को लेकर एलन मस्क लाइमलाइट में रहते हैं। इस बीच मस्क ने ट्विटर पर अपना यूजरनेम बदल दिया है और नाम कुछ ऐसा रखा है कि लोग जानकर हैरान है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एलन मास्क ने अपना नाम ट्विटर पर बदलकर आखिर क्या रख दिया है।

Advertisement

अब ये है एलन मस्क का ट्विटर पर नाम

एलन मस्क ने अपना नाम ट्विटर पर बदल लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब वह "केकियस मैक्सिमस" के नाम से वह जाने जाएंगे। अपने नाम के साथ ही एलन मस्क ने एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी अपडेट की है।

Advertisement

मस्क की नई प्रोफाइल फोटो में Pepe को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जो हाथ में एक वीडियो गेम जॉयस्टिक लिए हुए है। यह एलन मस्क का बेहद अलग अंदाज है, जो उन्हें बाकि लोगों से अलग बनाती है। Pepe the Frog, जो मूल रूप से एक वेबकॉमिक कैरेक्टर था, इंटरनेट पर कई मीम्स का हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसके अलग-अलग उपयोगों ने कभी-कभी इसे विवादों में भी घसीटा है।

Advertisement

एलन मस्क की प्रोफाइल का यूआरएल

एलन मस्क ने भले ही प्रोफाइल नेम और प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है लेकिन अभी भी उनकी प्रोफाइल का यूआरएल x.com/elon-musk ही है।

पहले भी बदला था एलन मास्क ने नाम

इससे पहले जनवरी में एलन मस्क ने अपना नाम बदलकर MR.TWEET रख दिया है। उन्होंने नाम बदलने के बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने अपना नाम बदल दिया है लेकिन अब ट्विटर मुझे नाम बदलने नहीं दे रहा है। दरअसल मस्क को 'मिस्टर ट्वीट' के नाम से एक वकील ने तीखी बहस के दौरान संबोधित किया था और इसके बाद एलन मस्क ने अपना नाम बदल दिया था। इस घटना के बाद एक बार फिर से एलन मस्क ने अपना नाम ट्विटर पर बदल लिया है।

Advertisement

कई यूजर्स ने इसपर अलग-अलग ट्वीट भी किए हैं। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वह कुछ न कुछ ट्वीट करके लोगों के बीच लाइमलाइट में बने रहते हैं।