Elon Musk जिन्होंने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब हासिल किया। लेकिन अब एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं है। मस्क ने इस खिताब को पाने के 48 घंटे के बाद फिर एक बार खो दिया है। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर कंपनी के मुखिया एलन मस्क ने इस सप्ताह की शुरुआत में ग्लोबल वेल्थ पैरामिड पर नंबर 1 स्थान को संक्षिप्त रूप में वापस ले लिया, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

एलन मस्क की कुल संपत्ति में करीब 2 बिलियन डॉलर की गिरावट आई

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को टेस्ला के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। जिससे एलन मस्क की कुल संपत्ति में करीब 2 बिलियन डॉलर की गिरावट आई। जिसके बाद फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बुधवार को कारोबारी समय के दौरान मस्क की कुल संपत्ति में 1.5 अरब डॉलर की कमी आई। वहीं अगर हम वर्णन अर्नाल्ड की कुल संपत्ति की बात करते हैं, तो अर्नाल्ड की कुल संपत्ति करीब 186 अरब डॉलर है।

Advertisement
पिछले साल दिसंबर में अर्नाल्ड ने मस्क को पीछे कर दुनिया के अमीर व्यक्ति बन गए थे

एलन मस्क ने दो दिनों पहले ही फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ड को पीछे करते हुए वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। इससे पहले पिछले साल यानी साल 2022 के दिसंबर के महीने में फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ड ने एलन मस्क को पीछे कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। इस दौरान जो टेस्ला के शेयर है। इनके शेयर में 65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।

Elon Musk के लिए बुरी खबर! 35 दिन में मस्क को पीछे छोड़ देंगे Gautam Adani, जानिए कैसे? GoodReturns
मस्क की कुल संपत्ति में लगभग 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई

हालांकि, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनवेस्टर्स की बढ़ती मांग की वजह से, हाल की में छूट वाले टेस्ला मॉडल को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही शानदार आर्थिक अनुमान के वजह से टेस्ला 100 प्रतिशत चढ़ गया था। लेकिन दिसंबर के महीने तक एलन मस्क के लिए कई सारे चीजे है। जो काफी अलग दिख रही थी। नवंबर 2021 से लेकर दिसंबर 2022 के बीच एलन मस्क की कुल संपत्ति में लगभग 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई।