Elon Musk : एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर के सीईओ के पद से हटने का निर्णय ले लिया है। एलन मस्क को नया सीईओ मिल गया है। जिसको जल्द ही ट्विटर के सीईओ का पद मिल जायेगा। इस बात की जानकारी मस्क ने एक ट्वीट के माध्यम से दी।
एलन मस्क ने एक ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह ऐलान करने के लिए में काफी उत्साहित हूं कि मैंने एक्स/ट्विटर के लिए एक नया सीईओ को खोज लिया है। वह अपने कार्य को 6 हफ्ते में शुरू करेगी।
एलन मस्क की तरफ से कहा गया है कि वे कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रुप में काम करूंगा।
इसके बारे में एलन मस्क ने कोई जानकारी नहीं दी है कि यह नया सीईओ कौन है लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि एनबीसीयू की हेड ऑफ एडवाइजर लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई सीईओ होगी।
हाल ही में मियामी में हुए एक की नोट कांफ्रेंस में मस्क और याकारिनो एक साथ में नजर आए थे।
याकारिनो एनबीसीयू की चेयरमैन है और उन्होंने इस कंपनी में 10 वर्ष से अधिक का वक्त बिताया है। अगर लिंडा याकारिनो ट्विटर का पद को संभालती है, तो फिर उनके लिए यह राह बिलकुल भी आसान नहीं होगी। क्योंकि ट्विटर के विज्ञापन में भारी गिरावट हो रही है।
एडवरटाइजमेंट की प्रभावशीलता को मापने के बेहतर तरीके से खोजने के लिए लिंडा याकारिनो अग्रणी आवाजों में से एक रही है। एनबीसीए की एडवरटाइजमेंट समर्थित मयूर स्ट्रीमिंग सेवा उन सभी परियोजना में से एक थी। जिसमें वे काम कर रही थी।
लिंडा याकारिनों का 2 हजार सदस्य की ग्लोबल टीम का नेतृत्व करने का दावा है। इसने उभरते हुए और स्थापित ब्रांड के बीच एक सफलतापूर्वक कनेक्शन को स्थापित किया है। साल 2011 के बाद लिंडा याकारिनों की टीम ने एड सेल से 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू जेनरेट करने का दावा किया है।
उन्हें पिछले वर्ष सितंबर के महीने में वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। जो शी रन्स इट द्वारा जारी किया गया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान