Tesla के सीईओ एलन मस्क ने फिर से एक बार बहुत बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए है। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर हासिल की हैं।
एलन मस्क की संपत्ति में पिछले 5 दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एलन मस्क की संपति में बढ़ोतरी टेस्ला के शेयर के वजह से हुई है। उनकी संपति काफी तेजी के साथ बढ़कर 193 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की ताजा रेंकिंग के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 192 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15.85 लाख करोड़ रु हो गई है। एलन मस्क ने नंबर वन की यह कुर्सी को बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर हासिल की है।
अगर हम फ्रांस से बिलेनियर और फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ की बात करें, तो फिर यह 187 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15.43 लाख करोड़ रुपए है।
अगर हम के टॉप 5 अमीर की बात करें, तो इसमें इन दोनों के अलावा अमेजन के मालिक जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर है इनकी संपत्ति करीब 144 अरब डॉलर हैं। वही, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल है। बिल गेट्स की संपत्ति 125 अरब डॉलर है। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर लैरी एलिसन है इनकी संपत्ति 118 अरब डॉलर हैं।
अगर हम दुनिया के अमीरों की टॉप 10 की लिस्ट की बात करें, तो फिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप 10 में कोई भी भारतीय नहीं है। इस लिस्ट में अगर हम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयर मैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो फिर यह 84.7 बिलियन डॉलर की संपति के साथ 13वें नंबर पर है। वही, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी 61.3 अरब डॉलर के साथ 19वें नंबर पर हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान