India Foreign Trade News: एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वित्त वर्ष में 2.6 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) जो एक थिंक टैंक भी है, उसके अनुसार इलेक्ट्रॉनिक और खासतौर पर स्मार्टफोन और सर्विस सेक्टर में बेहतर निर्यात प्रदर्शन की वजह से इसके असर को कम करने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जीटीआरआई के मुताबिक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के गुड्स और सर्विसेज को एक्सपोर्ट और इंपोर्ट में 2.6 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक साल 2023 में यह 1609 बिलियन डॉलर रहने की उम्मीद है। जो कि साल 2022 में 1651.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था।

Advertisement

एक ग्लोबल ट्रेड अपडेट की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से लेकर नवंबर के महीने तक में व्यापारिक निर्यात में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इस पीरियड के दौरान चीन के व्यापारिक निर्यात में 5.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इस गिरावट के साथ भारत भी चीन की श्रेणी में शामिल हो गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लगाए गए अनुमान के मुताबिक 2023 में वैश्विक व्यापार सिर्फ 0.8 प्रतिशत तक ही बढ़ पाएगा।

स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट में देखने को मिलेगी तेजी

इस रिपोर्ट की मानें तो भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 93 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है। 2023 के कैलेंडर ईयर में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट से कुल 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स तक की कमाई हो सकती है। आपको बताते चलें कि साल 2022 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट से 7.2 बिलियन डॉलर की ही कमाई हुई थी। स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में भारत के लिए शानदार सफलता मिलने जा रही है। इससे भारत के कुल इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Advertisement

आपको बताते चलें कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट 26.8 बिलियन डॉलर पहुंच चुका है और इसमें 26.2 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। रिपोर्ट में यह भी गया है कि इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के इंपोर्ट में 8 प्रतिशत तक की बढ़त देखी जा सकती है और यह 81 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच सकता है।

हालांकि कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के आयत में इस साल 10 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में कई अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं। जिनके मुताबिक साल 2023 में कुछ ऐसे क्षेत्र है जिनमें जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इनमें स्मार्टफोन के अलावा एवियशन टरबाइन फ्यूल, बासमती चावल, मीडियम साइज वाली कार, टर्बो जेट और मोटर गैसोलीन जैसे कई सेक्टरऔर प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

साल 2023 में कई ऐसे सेक्टर भी है जिनके निर्यात में कमी देखने को मिल सकती है। इनमें इंजीनियरिंग गुड्स,केमिकल, पेट्रोलियम से बने प्रोडक्ट, गहने, रेडीमेड कपड़े, हैंडलूम प्रोडक्ट के अलावा कॉटन से बना धागा भी शामिल है। इतना ही नहीं चाय, लेदर, कारपेट और प्लास्टिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट में भी साल 2023 में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

इसके अलावा सर्विस एक्सपोर्ट में 10.5 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। साल 2022 में 302 बिलियन डॉलर के मुकाबले साल 2023 में सर्विस एक्सपोर्ट में 333.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

गुड्स और सर्विस के एक्सपोर्ट में भी आपको तेजी देखने को मिल सकती है। यह साल 2022 में 755.3 बिलियन डॉलर के मुकाबले साल 2023 में 763 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक सामान और खास तौर पर स्मार्टफोन और सर्विस सेक्टर में मजबूत एक्सपोर्ट से भारत को व्यापार की वृद्धि दर में संभावित गिरावट को रोकने में मदद मिल सकती है।