EV : पिछले कुछ वर्षों से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी अधिक बढ़ गई है। एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) का सबसे जरुरी हिस्सा उस इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी होती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि बैटरी बेहतर तरीके से काम करती रहे। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने वाले की हमेशा चिंता बनी रहती है। कई सारे लोग है जो वारंटी पूरी होने के बाद रिप्लेसमेंट के कॉस्ट को लेकर विचार करते है और वे अधिक खर्च का अंदाजा लगाते है और ईवी खरीदने के विचार को टाल देते है।

Advertisement

ईवी की बैटरी खराब होने से पहले की संकेत देना शुरू कर देती है। आप वक्त से इसको पता कर सकते हैं और इसको रिप्लेस कराने के हजारों रु के खर्च से बच सकते हैं, तो चलिए जानते है। ईवी की बैटरी को बदलने में आपको कितनी राशि का खर्च आने वाला है।

Advertisement

आमतौर पर कंपनी बैटरी पर 5 साल से 8 साल की वारंटी देती है। अगर हम इलेक्ट्रिक कार को खरीदने बात करते है, तो फिर इसकी वारंटी 8 वर्ष तक की होती है। वही, दूरी और अगर हम इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करते है, तो फिर इसकी बैटरी को लाइफ कार की तुलना में ज्यादा होती है। अगर आपको इलेक्ट्रिक वाहन के मैनुअल में जो इंस्ट्रक्शन दिए है। इन इंस्ट्रक्शन को अगर आप फॉलो करते गैस तो फिर आपकी बैटरी वर्षों तक चलती है।

Advertisement

अगर आप बैटरी की बेहतर लाइफ चाहते है, तो फिर इसके लिए यह बेहतर है कि आप बैटरी को इसके ओरिजनल चार्जर से हो चार्ज करें। इसके अलावा आप अपने ईवी को अधिक वक्त तक न पानी में खड़ा होने दे और न ही धूप में अधिक वक्त तक खड़ा होने दे।

अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार या फिर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को हेल्थ बेहतर होती है, तो फिर वहां बेहतर तरीके से चार्ज होती हैं। इसके अलावा यह रेंज भी अधिक देती है। अगर बैटरी खराब होती है, तो फिर इसकी चार्जिंग का वक्त बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह बैटरी की चार्ज बहुत जल्दी उतर जाती है।

Auto Expo 2023: टाटा ने पेश की शानदारी गाड़ियां, EV Sector के लिए ये है Tata का प्लान | GoodReturns
Advertisement

इसके साथ ही अगर आपकी बैटरी खराब होने वाली होती है, तो फिर आपकी गाड़ी झटका देना शुरू कर देती है साथ ही गाड़ी की रेंज भी कम होने लगती है। इससे आप पता लगा सकते है कि बैटरी में कुछ गड़बड़ है। अगर आपकी जो बैटरी है। अगर इसमें कोई गड़बड़ है, तो फिर आप इसको आप रिप्लेस करवा सकते है और अपने हजारों रु की बचत कर सकते है।

Advertisement

अगर आप बैटरी के रिप्लेसमेंट खर्च की बात करें, तो इसका रिप्लेसमेंट खर्च इलेक्ट्रिक वाहन के प्रकार और मॉडल पर निर्भर करता है। आमतौर पर जो बैटरी की कीमत होती है। यह इलेक्ट्रिक वाहन को कीमत के 30 से 35 प्रतिशत होता है। हम बैटरी के रिप्लेसमेंट के खर्च को एक उदाहरण से समझते है, अगर आपके इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 1 लाख रु है, तो फिर उसकी बैटरी की कीमत 30 से 35 हजार रु तक होती है।

Advertisement