नई दिल्ली। हर मां बाप अपने बच्चों के लिए अच्छे अच्छे से खिलौने खरीदना चाहता है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो अपने बच्चे के लिए इलेक्ट्रिक कार या जीप खरीद सकते हैं। हालांकि यह होती तो बच्चों के लिए है, लेकिन इसमें सभी कुछ सामान जीप या कार की तरह ही होता है। यह जीप या कार बैटरी से चलती है, जिसमें गियर तक की सुविधा होती है। बच्चा ऐसे वाहनों से आसानी से बचपन में ही वाहन को चलाने की बारीकियां भी आसानी से सीख सकता है।
मिलेगी पूरी जानकारी
अब देश में ढेर सारी ब्रांडेड कंपनियां टॉय इलेक्ट्रिक कार और जीप बना रही हैं। इन वाहनों को सेल्फ और रिमोट तरीके से चलाया जा सकता है। अगर आप भी ऐसी इलेक्ट्रिक जीप खरीदना चाहते हैं, तो आइये हम उसके बारे में यहां पर पूरी जानकारी दे रहे हैं। इसमें इस जीप के फीचर से लेकर कीमत शामिल है।
अगर आप इलेक्ट्रिक जीप या कार लेना चाहते हैं तो यह ऑनलाइन आसानी से मिल रही है। यह अमेजन सहित अन्य ऑनलाइन शापिंग साइट पर आसानी से उपलब्ध हैं। यह विभिन्न रंग में मिल रही हैं। अमेजन पर मिलने वाली इलेक्ट्रिक जीप 5 रंग में मिल रही है। इनमें काला, नीला, हरा, लाल और सफेद रंग शामिल है।
यह इलेक्ट्रिक जीप बैटरी पॉवर से चलती हैं। अमेजन पर उपलब्ध इलेक्ट्रिक जीप 12 वाट की मोटर है। यह जीप 3 स्पीड मैन्यु के साथ आ रही है। इस इलेक्ट्रिक जीप को रिमोट या सेल्फ ड्राइव में से किसी भी ऑप्शन में चलाया जा सकता है।
इन इलेक्ट्रिक जीप की बॉडी को एबीएस प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इन इलेक्ट्रिक जीप को 45 पाउंड के वजन पर टेस्ट भी किया गया है। इन इलेक्ट्रिक जीप को 7 साल तक का बच्चा आसानी से चला सकता है।
इन इलेक्ट्रिक जीप को एकदम असली जैसा लुक दिया गया है। इन जीप में एलईडी हैड लाइट, 14 इंच का व्हील, स्प्रिंग सस्पेंशन, म्यूजिक की सुविधा जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक जीप को रिमोट से 25 फीट की दूरी तक आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
अमेजन पर ऐसी इलेक्ट्रिक जीप करीब 20,000 रुपये के आसपास की कीमत पर आसानी से मिल रही हैं। इन इलेक्ट्रिक जीप को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!