Today gold and silver rates are at all time high: भाजपा के 3 राज्यों में भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद आज सुबह से जहां शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा था। वहीं अब सोने और चांदी ने भी आज ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना दिया है। आज बाजार में सोना और चांदी सबसे महंगे रेट पर बिक रहा है। माना जा रहा है कि जिस तरह से पीएम नरेन्द्र मोदी ने गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया है, वहीं भरोसा आज सराफा बाजार जता रहा है। आइये जानते हैं आज गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट रेट। सोने और चांदी के यह रेट बिना टैक्स हैं, राज्यों के अनुसार यह टैक्स अलग अलग हो सकता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज गोल्ड का रेट 63805 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। यह सोने के रेट का नया ऑल टाइम हाई स्तर है। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 62728 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 1077 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ खुला है।
आज चांदी का रेट 77073 रुपये प्रति किलो पर खुला है। यह चांदी का महंगा होने का सबसे ऊंचा स्तर है। चांदी पिछले कारोबारी दिवस पर 76400 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। इस प्रकार आज चांदी का रेट 673 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ खुला है।
एमसीएक्स पर जानिए सुबह किस रेट पर हो रहा है गोल्ड में कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 12 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में 5 दिसंबर 2023 की फ्यूचर ट्रेड 627.00 रुपये की तेजी के साथ 63,739.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 दिसंबर 2023 की फ्यूचर ट्रेड 162.00 रुपये की तेजी के साथ 76,755.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें आज किस कैरेट के गोल्ड का क्या रेट है
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 37325 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 630 रुपये की तेजी है।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 47853 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 807 रुपये की तेजी है।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 58445 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 987 रुपये की तेजी है।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 63549 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 1072 रुपये की तेजी है।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 63805 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 1077 रुपये की तेजी है।
नोट: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More Articles
- Gold Price Today: शनिवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट क्या है
- Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानिए 9 जुलाई को क्या है 24k, 22k गोल्ड रेट
- Gold Rate Today: 10 जुलाई को भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव! सोना अभी खरीदे या इंतजार करें?
- Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
- Gold Price Today: रविवार को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव
- Silver Price Today: 13 जुलाई को चांदी के कीमत में भयंकर गिरावट! खरीदने से पहले जानिए प्रति किलो चांदी का रेट