नई दिल्ली। शेयर बाजार में कमाई के मौके हरदम होते हैं। लेकिन यह मौका कहां है यह जानना थोड़ा कठिन काम होता है। लेकिन शेयर बाजार में कई ऐसी रिसर्च कंपनियां काम कर रही है, जो समय समय पर अच्छे शेयरों में निवेश के बारे में राय देती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है एडलवाइस प्रोफेशनल इन्वेस्टर रिसर्च। इसने एक बैंक में निवेश की सलाह दी है। इस रिसर्च कंपनी का कहना है कि इस बैंक में निवेश कर अच्छी कमाई की जा सकती है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आइये जानते हैं कि यह कौन बैंक है और निवेश पर कितना रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

यह है सिटी यूनियन बैंक

एडलवाइस प्रोफेशनल इन्वेस्टर रिसर्च ने सिटी यूनियन बैंक में निवेश की सलाह दी है। इस रिसर्च फर्म का कहना है कि यह एक मिड साइज बैंक है, जो काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह बैंक ग्रोथ से लेकिर मार्जिन और फ्रॉफिट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में इस बैंक में निवेश कर अच्छा फायदा कमाया जा सकता है। साल बीतते वक्त यह एक अच्छा निवेश है, जो अगले साल अच्छा मुनाफा दे सकता है। 

जानें क्यों अच्छा रिटर्न देगा सिटी यूनियन बैंक

एडलवाइस प्रोफेशनल इन्वेस्टर रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सिटी यूनियन बैंक अपने उन्हीं प्रोडक्ट पर फोकस करता है, जहां बैंक को अच्छा मुनाफा हो। यही कारण है कि इस बैंक का एनआईएम फ्रोफाइल बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में यह एक ऐसा बैंक है, जिसके पास सबसे कम अनसिक्योर्ड बुक्स है। 

बहुत कम है ऑपरेटिंग कास्ट

सिटी यूनियन बैंक की ऑपरेटिंग कॉस्ट भी काफी कम है। पिछले दस साल में इस बैंक ने 35437 करोड़ रुपये का लोन बांटा है। वहीं इस बैंक के पास 700 शाखाओं का नेटवर्क है। वही बैंक का आरओए और आरओई इस वक्त क्रमश 1.5% और 16% है। जहां तक जीएनपीए की बात है तो यह डेढ़ से 3 फीसदी के दायरे में है। जिसे काफी अच्छा माना जा सकता है। 

जानिए शेयर का रेट और बढ़ने की उम्मीद

एडलवाइस प्रोफेशनल इन्वेस्टर रिसर्च ने सिटी यूनियन बैंक में निवेश की सलाह दी है। इस वक्त सिटी यूनियन बैंक का शेयर करीब 78.55 रुपये के स्तर पर है। वहीं एडलवाइस प्रोफेशनल इन्वेस्टर रिसर्च ने इसमें टार्गेट 245 रुपये का बताया है। ऐसे में करीब 42 फीसदी का रिटर्न अगले साल पाया जा सकता है।