Suresh Raina And Shikhar Dhawan ED Raid: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों में शुमार रहे शिखर धवन और सुरेश रैना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xBet के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

Advertisement

दोनों पर अवैध सट्टेबाजी साइट 1xBet के प्रचार का आरोप है। जांच में 1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है। ईडी ने चार पेमेंट गेटवे पर छापे मारकर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की है और 60 से ज्यादा बैंक खातों को सील किया है। एजेंसी ने कहा है कि आगे भी कई बड़े नाम जांच के दायरे में आ सकते हैं।

Advertisement

क्या है पूरा मामला और कैसे शुरु हुआ?

इस केस की शुरुआत कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर से हुई थी, जिनमें अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet और उसके सहयोगी ब्रांड्स 1xBat और स्‍पोर्टिंगल लाइंस के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध लेनदेन और ऑनलाइन जुए को बढ़ावा देने के आरोप थे। इन एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में एजेंसी को करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन और विदेशी खातों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

Advertisement

ईडी की शुरुआती जांच में सामने आया कि 1xBet भारत में बिना किसी वैध अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का कारोबार कर रहा था। यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और समाचार पोर्टलों पर सुरोगेट विज्ञापन चलाकर भारतीय यूजर्स को लुभाता था। रकम इकट्ठा करने के लिए हजारों म्यूल अकाउंट्स बनाए गए, जिनमें देशभर के लोगों के नाम पर पैसे जमा किए जाते थे. इन खातों के जरिये रकम विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यम से विदेशी खातों तक पहुंचाई जाती थी, ताकि पैसे की असली उत्पत्ति छिपाई जा सके।

Advertisement

ईडी के रडार पर और भी खिलाड़ी

ईडी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने 1xBet और उसके प्रतिनिधियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ 'जानबूझकर' समर्थन समझौते किए। इस मामले में जांच के तहत इससे पहले युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।