Economic Survey : मंगलवार 31 जनवरी को साल 2022-23 का इकोनॉमिक्स सर्वे पेश किया जाएगा। इस सर्वे को वित्त मंत्री पेश करेगी। इसके बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन द्वारा वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
यह इकोनॉमिक सर्वे सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरम की देखरेख में तैयार किया गया है। इस इकोनॉमिक सर्वे को बजट को पेश करने के एक दिन पहले पेश किया जाता है। यह सर्वे 31 जनवरी को पेश होगा इस सर्वे को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।
इस सर्वे में फाइनेंसियल ईयर 2022-23 में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति शामिल है। इस सर्वे के दो भाग भाग ए और भाग बी है। इसके पहले भाग में कुछ चीजें शामिल की जाती है। जैसे आर्थिक विकास और अर्थव्यवस्था की व्यापक समीक्षा शामिल होती है। अगर हम इसके दूसरे भाग की बात करते है, तो फिर इसमें गरीबी, शिक्षा, मानव विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल जलवायु जैसे विशिष्ट मुद्दों को शामिल किया गया है।
अगर आप इकोनॉमिक सर्वे को डाउनलोड करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको डब्लू डब्लू डब्लू डॉट इंडिया बजट डॉट जीओवी डॉट इन स्लैश इकोनॉमिक सर्वे में जाना होगा। यह से आप इसको डाउनलोड कर सकते है। ध्यान रखने योग्य बात यह है। कि जब इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश हो जाता है। इसके बाद इसको डाऊनलोड किया जा सकता है।
पिछले वर्ष के सर्वेक्षण में क्या था शामिल
पिछले वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में 1 अप्रैल, 2022 से शुरू होने फाइनेंशियल ईयर में देश की अर्थव्यवस्था 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की बात की गई थी। इसमें यह भी कहा गया था। कि देश व्यापक कवरेज, आपूर्ति-पक्ष सुधारों और फ्यूचर में आने वाली चुनौतियां है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार है। वहीं, देश के पहले इकोनॉमिक सर्वे की बात करें, तो भारत का पहला इकोनॉमिक सर्वे वर्ष 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका