नई दिल्ली, सितंबर 28। लोगों की जरुरते बढ़ रही हैं और लाइफस्टाइल भी बदल रही हैं। इस बदलती लाइफ स्टाइल के बीच सुरक्षित निवेश की तरफ फोकस करना ही अच्छा हैं। कहते हैं निवेश की कोई सीमा नहीं हैं और न ही निवेश का कोई समय होता हैं। आप जिस समय भी निवेश करना शुरू करते हैं। वही समय निवेश करने के लिए बेहतर हो जाता हैं। यदि आप निवेश करना अभी तक शुरू नही किया हैं तो आप अब कोई देरी नहीं हुई हैं। इस दिवाली आप निवेश करना शुरू कर दीजिए। हजारों में किया गया निवेश आने वाले समय में आपको करोड़पति बना सकता हैं।
अगर आप बहुत कोशिश करते हैं फिर भी अधिक सेविंग नही कर पाते हैं। तो फिर आज हम आपको बताएंगे। आप छोटा छोटा निवेश करके एक बड़ा फंड कैसे तैयार कर सकते हैं। आप केवल 1 हजार रु से भी इसकी तैयारी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे छोटे निवेश से एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने की यह पर हम बात करेंगे। आप 1 हजार रु की एसआईपी से शुरुआत कर सकते हैं और करोड़पति बनने का सफर तय कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में हर महीने निवेश करना होगा। आप हर महीने 1 हजार रु निवेश कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षो में कुछ म्यूचुअल फंड हैं जिसने अपने निवेशकों को 20 प्रतिशत या फिर उससे अधिक का रिटर्न दिया हैं।
हर महीने हम आपसे 1 हजार रु जमा करने के बारे में बात कर रहे हैं। यदि आप 20 वर्षो के लिए इस राशि को निवेश करते हैं तो इतने समय में आपने कुल राशि 2.4 लाख रूपये जमा किया। वार्षिक 15 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से आपको 20 वर्षो में लगभग 15 लाख 16 हजार रूपये मिलेंगे। अगर आपको वार्षिक रिटर्न 20 प्रतिशत मिला तो आपका कुल फंड लगभग 31.61 लाख का होगा।
निवेश पर 30 वर्षो के लिए
यदि आप 25 वर्ष निवेश करते हैं और हर महीने 1 हजार रूपये निवेश करते हैं और इस पर आपको वार्षिक रिटर्न 20 प्रतिशत मिलता हैं। तो मैच्योरिटी पर आपको कुल रिटर्न 86.27 लाख रु का फंड मिलेगा और यदि इसी तरह आप 30 वर्ष की अवधि के लिए निवेश करते हैं। जिसमें हर महीने आप 1 हजार रु का निवेश करते हैं और आपको रिटर्न 20 प्रतिशत मिलता है तो आपका फंड कुल 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार का फंड तैयार हो जाएगा। हम आपको बता दे कि म्यूचुअल फंड में इनवेस्टर्स को कम्पाउंडिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ ही महीने इन्वेस्टमेंट करने की सुविधा मिलती हैं। यही वजह हैं जिससे आप हर महीने छोटी राशि को जमा करके एक बड़ा फंड को तैयार कर सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान