नयी दिल्ली। अगर आप बेहतर कमाई के मौके की तलाश में हैं तो आपको जल्द ही एक शानदार मौका मिल सकता है। दरअसल जल्द ही पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की ही तरह एलएनजी (Liquefied natural gas) के पंप लगाये जायेंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पीएनजीआरबी का उद्देश्य एलएनजी को बतौर ट्रांसपोर्ट फ्यूल इस्तेमाल करने पर जोर देना है। एलएनजी के पंप लगाने के लिए पीएनजीआरबी ने बकायदा नियमों में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पीएनजीआरबी ने आधिकारिक तौर पर अपनी योजना पर काम करना शुरू किया है। बोर्ड की तरफ से संबंधित कंपनियों को एक परामर्श नोट जारी किया है। इन कंपनियों को दो महीनों के भीतर अपनी राय पीएनजीआरबी को देनी है।
बता दें कि जब कोई कंपनी पेट्रोल या डीजल पंप की डीलरशिप देती है तो इसके लिए टेंडर निकाला जाता है। सिलेक्शन और कागजी प्रोसेस के बाद आवेदन करने वालों में से चुने गये लोगों को पंप लगाने की डीलरशिप दी जाती है। पंप लगाने के लिए आपके पास अपनी या पट्टे पर ली हुई जमीन से भी काम चल जाता है। आपको डीलरशिप के लिए 2-5 लाख रुपये तक की सिक्योरिटी जमा करवानी होती है। एक बार पंप लगने पर अच्छी कमाई होती है। इसी तरह अब ये मौका एलएनजी पंप डीलरशिप के लिए मिल सकता है।
मौजूदा नियमों में पीएनजीआरबी ने बदलाव की तैयारी शुरू करते हुए एलएनजी रिटेल आउटलेट के लिए नोट इश्यू कर दिया है। गौरतलब है कि नये नियमों में एलएनजी भंडारण के लिए भी रूल बनाये जायेंगे। शुरुआती योजना के मुताबिक फ्रेट कॉरिडोर पर एलएनजी आउटलेट लगाने की योजना है। दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-तिरुअनंतपुरम फ्रेट कॉरिडोर पर सबसे पहले एलएनजी रिटेल आउटलेट्स लगेंगे। ट्रक और बस जैसे बड़े और भारी वाहनों में एलएनजी का उपयोग किया जायेगा। बता दें कि इससे ट्रांसपोर्टेशन की लागत में 40-50 फीसदी की कमी आयेगी।
एक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी ने कुछ जगहों पर इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू भी कर दिये हैं। सिर्फ दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर्स पर ही कम से कम 2,000 रिटेल आउटलेट्स लगाये जाने का प्लान है। फिर देश के अन्य हिस्सों में भी इनका प्रसार किया जायेगा। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के मुताबिक 11वें राउंड में हिस्सा लेने वाली कंपनियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना जरूरी होगा। एलएनजी को पहले ट्रक और इंटर सिटी बसों में इस्तेमाल किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - जानिए कैसे शुरू करें फूलों का कारोबार, होती है खूब कमाई
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान