नयी दिल्ली। एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम से पैसा डबल करने में आपको लंबा समय लग सकता है। बल्कि ऐसा करने के लिए कई साल चाहिए। मगर शेयर बाजार में ऐसा नहीं होता। शेयर बाजार आपका पैसा बहुत जल्द डबल तो क्या तीन या चार गुना भी कर सकता है। यदि आपके हाथ में बढ़िया शेयर आ जाएं तो पैसा बनाना बहुत आसान हो सकता है। अच्छे शेयर चुनने के लिए कई ऑप्शन हैं। इनमें ब्रोकिंग फर्म, वित्तीय सलाहकार और मार्केट एक्सपर्ट शामिल हैं। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में जितने मुनाफे की गारंटी है उतना ही अधिक यहां जोखिम भी है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं तो यहां बताए जाने वाले शेयर आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। बताए जानेवाले शेयरों से आप ज्यादा नहीं 3-4 हफ्तों में ही बढ़िया रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का शेयर आपको बहुत जल्द मालामाल बना सकता है। इस समय ये शेयर (करीब पौने 2 बजे) 101.80 रु पर है। मगर इसके लिए 109 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी 2-3 हफ्तों में आप एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के शेयरों में पैसा लगा कर 7 फीसदी से अधिक रिटर्न पा सकते हैं। 7 फीसदी रिटर्न आपको एफडी से पाने मे लंबा समय लगेगा।
डीमार्ट का शेयर इस समय 3093.20 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए 3430 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी 2-3 हफ्तों में आप डीमार्ट के शेयरों में निवेश करके करीब 11 फीसदी रिटर्न पा सकते हैं। इस समय बड़े बैकों में एफडी पर 5.5 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। इसके मुकाबले ये रिटर्न लगभग दोगुना ही है। निवेश के हिसाब से शेयर मार्केट का यही सबसे शानदार बेनेफिट है।
कमिंस इंडिया के लिए टार्गेट प्राइस 875 रु है। जबकि इस समय ये शेयर 769.15 रु पर है। यानी ये शेयर आपको करीब 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है। टार्गेट हासिल करने में करीब 3-4 हफ्तों का समय लग सकता है। कमिंस इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। वैसे शेयर बाजार में अस्थिरता बहुत अधिक रहती है। इसलिए संभल कर निवेश करें।
कंपनी सबसे पहले आईपीओ के जरिये निवेशकों को शेयर बेचती है। फिर कंपनी के शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाता है। अगर आप आईपीओ में आवेदन करें और आपको शेयर आवंटित किए जाते हैं, तो आप उन्हें लिस्ट होने पर बीएसई और एनएसई तुरंत या उनका भाव और ऊपर जाने पर बेच सकते हैं। अगर आप इन शेयरों को अपने पास रखें तो आपको डिविडेंड भी मिल सकता है।
शेयर बाजार में निवेश के लिए आपको डीमैट खाते की जरूरत होगी। इसके लिए किसी ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करें। भारत में शेयरखान, जियोजित या एंजेल ब्रोकिंग जैसी ब्रोकिंग फर्म काफी मशहूर हैं। ब्रोकिंग फर्म अपने एजेंट के माध्यम से डीमैट खाता खुलवाती हैं। आपके दो खाते खोले जायेंगे एक ट्रेडिंग अकाउंट है और दूसरा डीमैट अकाउंट। ट्रेडिंग खाता शेयरों को खरीदने और बेचने के लिए होता है, जबकि डीमैट खाता आपके शेयरों को रखने के लिए होता है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?