नयी दिल्ली। आज गुरुवार को शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई सेंसेक्स 535.57 अंकों या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 46,874.36 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 149.95 अंक या 1.07 फीसदी लुढ़क कर 13,817.55 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। मगर अभी भी कुछ ऐसे शेयर हैं जो आपको लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं। आपको 36 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है, जो एफडी, आरडी या पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम के मुकाबले कहीं बेहतर और कई गुना है।
पूरे भारत में रिहायशी सेगमेंट में ग्रोथ से सेंचुरी प्लायबोर्ड को फायदा होने की उम्मीद है। किफायती आवास पर सरकार के फोकस और आवासीय सेक्टर के लिए विभिन्न राज्य सरकारों के प्रोत्साहन से भी इसे फायदा मिल सकता है। इस समय कंपनी का शेयर 264.50 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 5,876.48 करोड़ रु है। बता दें कि कंपनी के शेयर के लिए ब्रोकिंग फर्म शेयरखान ने 295 रु का लक्ष्य रखा है। यानी यहां से आपको 11 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।
टाइटन का शेयर आज 1450.30 रु पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 1,28,755.63 करोड़ रु है। शेयरखान ने इसके लिए 1,710 रु का लक्ष्य रखा है। आपको इस शेयर करीब 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। टाइटन के ज्वेलरी बिजनेस को त्योहारी मांग के कारण अच्छा लाभ हुआ है।
कपड़ा उद्योग की विकास संभावनाओं में सुधार पर सरकार के ध्यान देने से अरविंद प्रमुख लाभार्थियों में से एक होगी। इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कपड़ा उत्पादों के लिए उच्च मांग से भी फायदा मिलेगा। अरविंद का शेयर आज 53.60 रु पर बंद हुआ, जबकि इसके लिए टार्गेट 68 रु का है। यानी ये शेयर आपको करीब 27 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
एसआरएफ का शेयर आज 5373.20 रु पर बंद हुआ। मगर इस शेयर के 6,760 रु तक जाने की उम्मीद है। यानी ये शेयर 25 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। एसआरएफ एक प्रमुख कैमिकल कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 31,833.63 करोड़ रु है।
विनाती ऑर्गेनिक्स को आने वाले समय में जिन चीजों से फायदा मिलेगा उनमें एटीबीएस / आईबीबी सेगमेंट में वैश्विक बाजार में प्रमुख हिस्सेदारी, अनुसंधान और विकास के चरण में 12 नए उत्पाद और निर्यात के बेहतर मौके शामिल हैं। इसका शेयर आज 1198.60 रु पर बंद हुआ। मगर इस शेयर के 1,550 रु तक जाने की उम्मीद है। यानी ये शेयर 20-30 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।
रेप्को होम फाइनेंस का शेयर आज 241.75 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपटिल 1,512.42 करोड़ रु है। इस शेयर के लिए 330 रु का टार्गेट है। ये शेयर आपको 36.50 फीसदी तक रिटर्न दिला सकता है।
एचसीएल टेक का शेयर आज 934.85 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपटिल 2,53,686.98 करोड़ रु है। इस शेयर के लिए 1250 रु का टार्गेट है। ये शेयर आपको 33.7 फीसदी तक रिटर्न दिला सकता है।
एचपीसीएल का शेयर आज 222.15 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपटिल 33,206.90 करोड़ रु है। इस शेयर के लिए 275 रु का टार्गेट है। ये शेयर आपको करीब 24 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।
मास्टेक का शेयर आज 1107.00 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपटिल 2,760.11 करोड़ रु है। इस शेयर के लिए 1,300 रु का टार्गेट है। ये शेयर आपको 17.5 फीसदी तक रिटर्न दिला सकता है।
टाटा कंज्यूमर का शेयर आज 564.75 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपटिल 52,044.63 करोड़ रु है। इस शेयर के लिए 685 रु का टार्गेट है। ये शेयर आपको 21 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा