नयी दिल्ली। अगर आप निवेश के जरिए अमीर बनने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपको शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहिए। बेशक ये एक जोखिम वाली जगह है, मगर हर हफ्ते कुछ ऐसे शेयर भी होते हैं, जो निवेशक को मालामाल बनाते हैं। जैसा कि बीते हफ्ते के 5 दिनों में ही कुछ शेयरों ने 62.5 फीसदी तक रिटर्न दिया। यानी जिस निवेशक ने 62.5 फीसदी रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयरों में 3 लाख रु लगा रखे होंगे, उसे 1.87 लाख रु से ज्यादा का मुनाफा हुआ होगा। जल्दी अमीर बनने वालों के लिए शेयर बाजार सबसे शानदार जगह है। निवेश के लिए प्लानिंग करें और अच्छे शेयर चुनने के लिए ब्रोकिंग फर्म की सलाह लें। आप किसी एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार की मदद भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 बेस्ट शेयरों के बारे में जिन्होंने पिछले सप्ताह 62.56 फीसदी तक रिटर्न दिया।
ऑरियन प्रो सॉल्यूशन ने पिछले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों पर जम कर पैसों की बारिश की। इसका शेयर सप्ताह के दौरान 81.60 रु से 132.65 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 62.56 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 302.44 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 132.65 रु पर बंद हुआ। ये एक छोटी कंपनी है। छोटी कंपनियों के शेयरों में अस्थिरता की गुंजाइश अधिक रहती है।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 15.23 रु से 23.95 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 57.26 फीसदी का रिटर्न दिया। बता दें कि एमटीएनएल की मार्केट कैप 1,508.85 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 23.95 रु पर बंद हुआ।
अमल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 52.17 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 247 रु से 375.85 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 52.17 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 354.24 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 375.85 रु पर बंद हुआ।
कैपिटल ट्रस्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इस कंपनी का शेयर 100 रु से 146.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 46.55 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 239.78 करोड़ रु है। 5 दिन में 46.55 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 146.55 रु पर बंद हुआ।
एलकेपी सिक्योरिटीज एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 61.44 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 35.34 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 6.14 रु से 8.31 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 8.31 रु पर बंद हुआ।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?