नयी दिल्ली। ग्रोथ बढ़ाने वाले यूनियन बजट 2021 से शेयर बाजार की उम्मीद पूरी हो गयी है। शेयर बाजार को कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे और आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजों से भी सहारा मिला है। इसीलिए शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी, इस समय रिकॉर्ड स्तरों पर हैं। इस समय सेंसेक्स 51000 और निफ्टी 15,000 के ऊपर है। हालांकि आज शेयर में मामूली गिरावट आई है, मगर एक समय सेंसेक्स 700 से अधिक अंक ऊपर था। ऐसे समय पर अक्सर निवेशक कंफ्यूज हो जाते हैं कि इतनी हाई मार्केट में उन्हें निवेश करना चाहिए भी नहीं। मगर जानकार चुनिंदा अच्छे शेयरों में पैसा लगाने की सलाह देते हैं। ऐसे ही 2 शेयर हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये 2 शेयर केवल 3-4 हफ्तों में आपकी झोली भर सकते हैं।
केयर रेटिंग्स में निवेश की सलाह दी गयी है। इस समय केयर रेटिंग्स का शेयर 489.50 रु पर है। इस शेयर के लिए 580 रु का टार्गेट है। ये शेयर 3-4 हफ्तों में ही 580 रु तक जा सकता है। यानी आपको प्रति शेयर 90 रु का फायदा हो सकता है। केयर रेटिंग्स की मौजूदा मार्केट कैपिटल 1,442.13 करोड़ रु है। आज कंपनी का शेयर गिर कर बंद हुआ है। आज ये 19.60 रु या 3.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 489.50 रु पर बंद हुआ। टार्गेट के लिहाज से ये शेयर मौजूदा भाव से 18.5 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।
ट्रेंट में भी निवेश की सलाह दी गयी है। इस समय ट्रेंट का शेयर 678 रु पर है। इस शेयर के लिए 750 रु का टार्गेट है। ये शेयर 3-4 हफ्तों में ही 750 रु पर पहुंच सकता है। यानी आपको प्रति शेयर 72 रु का फायदा हो सकता है। ट्रेंट की मार्केट कैपिटल इस समय 24,102.05 करोड़ रु है। आज ट्रेंट का शेयर गिर कर बंद हुआ है। आज इसका शेयर 14.75 रु या 2.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 678 रु पर बंद हुआ। टार्गेट के लिहाज से ये शेयर मौजूदा भाव से 10.6 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।
पिछले कारोबारी हफ्ते (1 से 5 फरवरी यानी सिर्फ 5 दिन में) में तीन शेयर ऐसे रहे जिन्होंने 55 फीसदी तक रिटर्न दिया। केवल 5 दिन में इन शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। इंड बैंक हाउसिंग का शेयर पिछले हफ्ते 54.78 फीसदी उछला। ये शेयर पिछले हफ्ते के 5 दिनों में 28.75 रु से 44.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 44.20 रु पर बंद हुआ। 54.78 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु के 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
इसी तरह एमएमटीसी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 204 रु से 302.80 रु पर पहुंच गया था। इससे निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.43 फीसदी का रिटर्न मिला। 5 दिन में 48 फीसदी से अधिक रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कहीं अधिक है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 14.29 फीसदी की तेजी के साथ 302.80 रु पर बंद हुआ था।
इंडियन बैंक भी रिटर्न देने के मामले में बहुत बेहतर रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 44.35 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 88.50 रु से 127.75 रु पर पहुंच गया था।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?