नई दिल्ली, अप्रैल 20। फरवरी के मध्य में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद इस समय शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों का शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। कुछ राज्य सरकारों ने कर्फ्यू और आंशिक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसे देखते हुए जानकार मानते हैं कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनियों के तिमाही नतीजे और इकोनॉमी दोनों प्रभावित होंगे। इसलिए इस साल शेयर बाजार में अधिक अस्थिरता रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मगर इस बीच कुछ शेयर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनके नाम।
एचजी इंफ्रा का शेयर इस समय (मंगलवार को करीब ढाई बजे) 267.5 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 380 रु का है। यानी एचजी इंफ्रा का शेयर 380 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 42 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। एफडी की मौजूदा ब्याज दरों की तुलना में यह 5 गुना से अधिक है। वहीं ब्लू स्टार का शेयर 833 रु पर है। मगर ये शेयर 1200 रु तक जा सकता है। ब्लू स्टार का शेयर निवेशकों को 44 फीसदी मुनाफा दे सकता है।
फाइन ऑर्गेनिक का शेयर इस समय 2500 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 3232 रु का है। यानी कंपनी का शेयर 3232 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 29 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। वहीं पावर मेक का शेयर 566.3 रु पर है। मगर ये शेयर 727 रु तक जा सकता है। पावर मेक का शेयर निवेशकों को 28.37 फीसदी मुनाफा दे सकता है।
शेयर इंडिया का शेयर इस समय 314 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 395 रु का है। यानी कंपनी का शेयर 395 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 25.8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वहीं नारायण हृदालय का शेयर 394.6 रु पर है। मगर ये शेयर 517 रु तक जा सकता है। नारायण हृदालय का शेयर निवेशकों को 31 फीसदी मुनाफा दे सकता है।
सीएसबी बैंक का शेयर इस समय 256.5 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 316 रु का है। यानी कंपनी का शेयर 316 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 23.2 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वहीं ब्रूकफील्ड इंडिया का शेयर 239 रु पर है। मगर ये शेयर 285 रु तक जा सकता है। नारायण हृदालय का शेयर निवेशकों को 19.24 फीसदी मुनाफा दे सकता है।
वी-मार्ट का शेयर इस समय 2648 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 3500 रु का है। यानी कंपनी का शेयर 3500 रु तक जा सकता है। इस तरह निवेशकों को 32 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। वहीं दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर 229 रु पर है। मगर ये शेयर 282 रु तक जा सकता है। दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर निवेशकों को 23.14 फीसदी मुनाफा दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में जोखिम भी है।
More Articles
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स