नयी दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले 6 हफ्तों से तेजी बरकरार है। आज भी शेयर बाजार में तेजी है और इस हफ्ते भी इसके बढ़ोतरी हासिल करने की उम्मीद है। विदेशी निवेशकों की तरफ से रिकॉर्ड निवेश और वैक्सीन के लिए मंजूरी में तेजी से शेयर बाजार को सहारा मिल रहा है। कुछ चीजें जोखिम बढ़ाने वाली भी हैं, जिनमें अमेरिका में कोरोना संक्रमण मामलों में तेज उछाल, जर्मनी, दक्षिण कोरिया आदि में कोरोना मामलों में तेजी, समझौता न होने के चलते किसान आंदोलन और नो-डील के साथ ब्रेग्जिट शामिल हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि निवेशकों को सतर्क रहना होगा। मगर फिर भी 11 ऐसे शेयर हैं जो छोटी बेहद कम समय में मालामाल बना सकते हैं।
ये शेयर इस समय 68 रु पर है। मगर इस शेयर के 72 रु तक जाने की उम्मीद है। ये शेयर एक सीमित दायरे में 28 हफ्तों तक रहा। 28 हफ्तों बाद शेयर उस दायरे से बाहर निकलने में कामयाब रहा। कंपनी की मार्केट कैप इस समय 1,166.68 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 142 रु रहा है। आज 16 दिसंबर के कारोबार में भी ये मजबूत स्थिति में है।
नोवार्तिस
ये शेयर भी 18 हफ्तों तक 668-620 रु के दायरे में रहा। मगर अब ये इस दायरे से निकल कर 700 रु का आंकड़ा पार कर गया है। इस शेयर के 780 रु तक जाने की उम्मीद है। कंपनी की मार्केट कैप इस समय 1,765.39 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 770.00 रु रहा है। आज 16 दिसंबर के कारोबार में भी ये बढ़ोतरी दिखा रहा है।
डेल्टा कॉर्प का शेयर इस समय 172.5 रु पर है। जबकि इस शेयर के लिए टार्गेट 189 रु का है। डेल्टा कॉर्प की मार्केट कैप इस समय 4,599.99 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 222.10 रु रहा है। आज 16 दिसंबर के कारोबार में भी डेल्टा कॉर्प का शेयर मजबूत स्थिति में है।
एचडीएफसी लाइफ
एचडीएफसी लाइफ का शेयर इस समय 648 रु पर है। मगर ये शेयर 710 रु तक जा सकता है। ये एक दमदार कंपनी की है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1,31,012.70 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 688.35 रु रहा है। यानी शेयर अपने 52 हफ्तों का शिखर भी पार कर सकता है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर इस समय 2632 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के लिए 2850 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी प्रति शेयर 218 रु की कमाई की जा सकती है। जुबिलेंट फूडवर्क्स की मार्केट कैप इस समय 34,733.59 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,678.00 रु रहा है।
रेडिको खेतान
रेडिको खेतान का शेयर इस समय 462 रु के करीब है, मगर आने वाले कुछ ही समय में इसके 490 रु तक जाने की संभावना है। इसकी मार्केट कैपिटल 6,179.67 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 484 रु रहा है। यानी ये शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर के करीब पहुंच सकता है।
ये शेयर इस समय 1303 रु पर है। मगर इस शेयर के 1530 रु तक जाने की उम्मीद है। कंपनी की मार्केट कैप इस समय 9,958.94 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,389.95 रु रहा है। आज 16 दिसंबर के कारोबार में ये सपाट स्थिति में है।
जिंदल शॉ
जिंदल शॉ का शेयर इस समय 80 रु के आस-पास है। मगर इसके 92 रु तक जाने की उम्मीद है। कंपनी की मार्केट कैप इस समय 2,567.63 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 102.70 रु रहा है। आज 16 दिसंबर के कारोबार में भी ये बढ़ोतरी दिखा रहा है।
केएससीएल का शेयर इस समय 542 रु पर है। जबकि इस शेयर के लिए टार्गेट 580 रु का है। कंपनी की मार्केट कैप इस समय 3,421.60 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 682 रु रहा है। आज 16 दिसंबर के कारोबार में भी केएससील का शेयर मजबूत स्थिति में है।
बीपीसीएल
बीपीसीएल का शेयर इस समय 399 रु पर है। मगर ये शेयर 440-450 रु तक जा सकता है। ये एक दमदार कंपनी की है, जिसकी मार्केट कैपिटल 86,705.03 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 510 रु रहा है।
हीरो मोटोकॉर्प का शेयर इस समय 3124 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के लिए 3500-3550 रु का टार्गेट रखा गया है। हीरो मोटो की मार्केट कैप इस समय 62,407.40 करोड़ रु है। शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,393.85 रु रहा है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?