नई दिल्ली, अप्रैल 26। बहुत जल्द आपको कमाई का एक मौका मिलने वाला है। दरअसल पावर ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट (इनविट) का आईपीओ आने वाला है। ये आईपीओ इश्यू 29 अप्रैल को खुलेगा। ये एक ट्रस्ट, जिसे सरकारी कंपनी पावर ग्रिड संभालती है। 29 मई को खुल कर कंपनी का आईपीओ इश्यू 3 मई को बंद होगा। यानी आपके पास 3 मई तक निवेश करने का मौका होगा। एंकर निवेशकों के लिए पावर ग्रिड इनविट का आईपीओ इश्यू 28 अप्रैल को खुलेगा। इस इश्यू में 4993.48 करोड़ रु के नये शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि ऑफर फॉर सेल के जरिए 2,741.51 करोड़ रु के शेयर जारी किए जाएंगे।

Advertisement

कितना होगा प्राइस बैंड

पावर ग्रिड इनविट के आईपीओ इश्यू में शेयरों के लिए 99-100 रु का प्राइस बैंड रखा गया है। यानी निवेशकों को इस रेट पर शेयर बेचे जाएंगे। बता दें कि इनविट एक म्यूचुअल फंड की तरह ही सामूहिक निवेश योजना होती है, जिसमें रिटर्न के रूप में इनकम का एक छोटे हिस्से निवेशकों को मिलता है। इसमें व्यक्तियों और संस्थागत निवेशकों से पैसा जुटा कर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में निवेश किया जाता है।

Advertisement
कब एलॉट होंगे शेयर

ये आईपीओ 29 अप्रैल 2021 को खुलेगा, जबकि 3 मई 2021 को बंद होगा। इसके बाद शेयर 10 मई 2021 को एलॉट किए जाएंगे। रिफंड डेट 11 मई 2021 है। जिन लोगों को शेयर एलॉट नहीं होंगे उन्हें 11 मई को पैस मिल जाएगा। उसी दिन जिन्हें शेयर एलॉट होंगे, उनके डीमै खाते में शेयर आ जाएंगे। शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट 17 मई 2021 को होगा।

कम से कम कितना निवेश जरूरी

समान्य निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम 1100 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यानी अगर 100 रु के हिसाब से देखें तो आपको कम से कम 1.1 लाख रु का निवेश करना है। फिर आप 100 शेयरों की गुणा में जितने मर्जी शेयरों के लिए निवेश कर सकते हैं।

कौन संभालेगा आईपीओ

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, और एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) ऑफर के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

ऐसे करें निवेश

डीमैट खाते के बिना कोई भी निवेशक आईपीओ के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। डीमैट खाते में निवेशकों शेयर और बाकी सिक्योरिटीज इलेक्ट्रॉनिक तौर पर रख सकते हैं। आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, एडरेस और आईडी प्रूफ से डीमैट खाता खोल सकते हैं। कोई निवेशक अपने बैंक खाते या ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से आईपीओ के लिए आवेदन कर सकता है। कुछ वित्तीय कंपनियां एक ही साथ डीमैट, ट्रेडिंग और बैंक खाता प्रोवाइड करते हैं।