नई दिल्ली, जुलाई 23। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे रईस लोगों की 36वीं वार्षिक रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में सावित्री ने भारत की सबसे अमीर महिला के तौर पर अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल दुनिया के रईसों में 91वें नंबर और भारत के रईसों में 7वें नंबर पर हैं। सावित्री की संपत्ति में पिछले दो वर्षो के दौरान तीन गुना का इजाफा हुआ है। पिछले दो साल में उन्होंने अपनी दौलत 12 अरब डॉलर (लगभग 96,000 करोड़ रुपये) बढ़ाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चलिए जानते है कि कौन हैं सावित्री जिंदल।
सावित्री जिंदल की वर्ष 2020 में संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 12 बिलियन डॉलर और 2022 में 17.7 बिलियन डॉलर हो गई। 2020 शुरू की शुरुवात में होने से ठीक एक साल पहले सावित्री की कुल संपत्ति 5.9 बिलियन डॉलर से घटकर 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई थी। सावित्री बिजनेसमैन ओपी जिंदल की पत्नी हैं। भारत में जिंदल स्टील्स स्टील का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
असम के औद्योगिक शहर तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को सावित्री का जन्म हुआ। सावित्री ने 1970 में ओपी जिंदल से शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि जिंदल समूह सावित्री जितना ही पुराना है। उनके पति ने 1952 में अपना व्यापार बाल्टी बनाने से शुरू किया था। उसके बाद हरियाणा के हिसार में एक छोटी विनिर्माण इकाई शुरु की। उसके बाद, उन्होंने 1964 में एक पाइप-उत्पादन इकाई, जिंदल इंडिया लिमिटेड की स्थापना की। उनका पहली बड़ी फैक्ट्री कलकत्ता में थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इसी ने उन्हें अरबपति वाले क्लब में शामिल कराया। उनकी संपत्ति में साबित्री जिंदल की लीडरशिप में कई गुना का बढ़ोतरी हुई। सावित्री के तीन बच्चे थे। उन्होंने अपना जीवन एक गृहणी के तौर पर शुरू किया। वे अपने इंटरव्यू में बता चुकी है कि, मुझे नहीं पता था कि मेरे पति का व्यापार क्या था और उन्होंने कितना कमाया। ओपी जिंदल की मृत्यु एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2005 में हो हो गई थी उसके बाद उन्हें जिंदल समूह की कुर्सी संभालनी पड़ी।
फोर्ब्स के खबर के मुताबिक, सावित्री जिंदल समूह की संपत्ति में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2013 में उनकी संपत्ति 7.6 बिलियन अमरीकी डॉलर थी, जो 2016 में घटकर 3.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई। इसके बाद 2018 में संपत्ति 8.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई। जो 2020 में गिरकर 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गई। इसके बाद 2021 में उनकी संपत्ति बढ़कर 9.7 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई।
सावित्री बनी देश की सबसे अमीर महिला
सावित्री की कुल संपत्ति अब 17.7 बिलियन अमरीकी डालर है। भारत में सावित्री शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में सातवीं सबसे अमीर भारतीय और एकमात्र महिला हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान