नई दिल्ली, सितंबर 20। क्या आप बिना निवेश और कम मेहनत के मोटी कमाई करना चाहते हैं? अगर हां तो देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी एक ऐसा मौका देती है। एलआईसी आपको अपना एजेंट बनने का मौका देगी। एजेंट बन कर आप मेहनत से काम करके लाखों रुपये तक कमाई कर सकते हैं। एजेंट बनना भी आसान है। इस काम को आप फुल टाइम के साथ साथ पार्ट टाइम भी कर सकते हैं। हाई स्कूल या इंटर तक की पढ़ाई करने वाले आराम से एलआईसी एजेंट बन सकते हैं। आप एलआईसी एजेंट बनने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। जानते हैं एलआईस का एजेंट बनने का तरीका और फायदे।
एलआईसी की 99 फीसदी बीमा पॉलिसियां आज के ऑनलाइन जमाने में भी एजेंट ही बेचते हैं। बीमा पॉलिसी बेचने पर आपको कमीशन मिलेगी। इससे एजेंट की तगड़ी कमाई होती है। आपके द्वारा बेची गयी बीमा पॉलिसी जब तक चलेगी, आपको पैसे कमीशन मिलती रहेगी। कुछ समय बाद आपको नए बीमे से ज्यादा पुरानी बेची गयी बीमा पॉलिसी से कमीशन मिलेगा।
आप ऑफलाइन कैसे आवेदन करेंगे वो जानिए। सबसे पहले अपको किसी नजदीकी एलआईसी कार्यालय में जाना है वहां विकास अधिकारी से मिलना है। फिर आपको एक फार्म मिलेगा। इसे भर कर जमा कराएं। फिर आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आपको इंटरव्यू की सूचना दी जाएगी और तारीख के साथ साथ समय बताया जाएगा। अगर आप इंटरव्यू क्लियर करें तो आगे की प्रोसेस शुरू होगी।
आप एलआईसी एजेंट बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए एलआईसी की वेबसाइट जाएं या इस लिंक (agencycareer.licindia.in) पर विजिट करें। यहां आप ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। फिर आपको एलआईसी की तरफ से फोन या ई-मेल भेजा जाएगा। फिर बाकी प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी जाएगी।
एलआईसी एजेंट बनने के लिए अगर आपका चुनाव होगा तो आपको ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करनी पर एक परीक्षा होगी। परीक्षा पास करना जरूरी होगा। परीक्षा पास होने के बाद आपको एजेंट प्रमाण पत्र मिल जाएगा। बस फिर एलआईसी पॉलिसी बेचना शुरू कर दें। एलआईसी एजेंट बनने के लिए कम से कम दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है। आवेदन करते वक्त आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो। बतौर डॉक्यूमेंट्स आपको पासपोर्ट साइज 6 फोटो, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आई डी, आधार कार्ड और पैन कार्ड चाहिए होगा।
आप कोई बेच रहे हैं तो आपका संवेदशील होना जरूरी है। वहीं स्वभाव भी अच्छा होना चाहिए। बातचीत में निपुणता के साथ साथ, आपको झूठ बोलने से बचना होगा। एलआईसी एजेंट की कमाई कमीशन से होती है। पर और भी कई फायदे कंपनी की तरफ से दिए जाते हैं। आपको ब्याज मुक्त एडवांस लेने की सुविधा मिलेगी। साथ ही घर के लिए रियायती दर पर पैसा मिलेगा। आपको ग्रेज्युटी भी दी जाएगी। साथ ही कार्यालय भत्ता, यात्रा भत्ता, स्टेशनरी व्ययों की प्रतिपूर्ति, डायरी, केलेंडर, विजिटिंग कार्ड, लेटर पेड आदि भी मिलेंगे। यदि एलआईसी में भर्ती हों तो एजेंट को प्राथमिकता दी जाती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित