नयी दिल्ली। फटाफट लाखों रुपये कौन नहीं कमाना चाहेगा और वो भी बिना किसी मेहनत के। एक तरीका है जिससे आप बिना किसी मेहनत के लाखों रुपये कमा सकते हैं। एक ऐसे समय में जब लोगों को अच्छी नौकरी मिलना मुश्किल है तो भी सोते हुए लाखों रुपये कमाने का मौका मिल रहा है। सोने के बदले "पैसे मिलना" शायद आपने ऐसा पहले सोचा भी न हो। मगर आपको यह मौका मिल सकता है। अगर आप एक ही रात में सिर्फ सोकर लाखों रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपको इसका रास्ता बताते हैं।

सोते समय होती है लाइव स्ट्रीमिंग

टेक वेबसाइट वायर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉपुलर स्ट्रीमिंग वेबसाइट Twitch अपने उपयोगकर्ताओं को सोने के बदले पैसे दे रही है। जी हां एक रात में ही लोगों को हजारों डॉलर की कमाई का मौका मिल रहा है। ट्विच के उपयोगकर्ताओं को सोते समय अपनी खुद की लाइव स्ट्रीमिंग करनी होती है। यूजर्स को करना यह होता है कि सोने से पहले वेबकैम को अपने बेड तरफ मोड़ना होता है, जिससे सोते समय उनकी नींद की एक दम ठीक से रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग हो पाये। फिर इन उपयोगकर्ताओं को फॉलो करने वाले उन्हें ऑनलाइन डोनेशन (पैसे) भेजते हैं। वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के एक शख्स ने सोते हुए लाइव स्ट्रीम के जरिये एक ही रात में 5,600 डॉलर (करीब 4,14,000 रुपये) कमाएं।

अमेजन की वेबसाइट है ट्विच

जानकारी के लिए बता दें कि ट्विच अमेजन की स्ट्रीमिंग वेबसाइट है। ट्विच के पूरी दुनिया में इसके 1.5 करोड़ डेली यूजर हैं। इस वेबसाइट पर लोगों को सोने के अलावा भी किसी भी काम को करत हुए खुद की लाइव स्ट्रीमिंग करने की अनुमति है। यूजर इस वेबसाइट पर आर्ट्स, म्यूजिक और गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं और अपना टैलेंट दिखाते हैं। पैसे कमाने के लिए उपयोगकर्ताओं के पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, जिनमें पेड सब्सक्रिप्शन, ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू और डोनेशन शामिल है।

कैसा है लोगों का अनुभव

अपनी विडियो स्ट्रीम करने वालों ने ट्विच के साथ लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में अपने अनुभव को यूके की एक वेबसाइट द सन के साथ साझा किया। एक विडियो स्ट्रीमर के अनुसार सोते हुए लाइव स्ट्रीमिंग के बाद लोग दूसरी चीजों की भी लाइव स्ट्रीमिंग शुरु कर देते हैं, जिनमें चैटिंग, गेमिंग और किसी पार्टी की लाइव स्ट्रीमिंग भी शामिल है।

Advertisement

यह भी पढ़ें - जानिए कैसे शुरू करें फूलों का कारोबार, होती है खूब कमाई