नई दिल्ली। आज क्रिसमस के अवसर पर देश के शेयर सहित अन्य बाजारों में अवकाश रहेगा। देश के दो सबसे शेयर बाजारों मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज क्रिसमस के अवकाश के चलते कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कल शनिवार है और इसके बाद रविवार। इस प्रकार अब शेयर बाजार में ट्रेडिंग सोमवार यानी 28 दिसंबर को होगी। आज कमोडिटी मार्केट और विदेशी मुद्रा बाजार भी बंद रहेगा और कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
कल भारी तेजी के साथा बंद हुआ था शेयर बाजार
इससके पहले कल यानी 24 दिसंबर को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ था। 24 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स करीब 529.36 अंक की तेजी के साथ 46973.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.20 अंक की तेजी के साथ 13749.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई में कल कुल 3123 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1676 शेयर में तेजी, 1272 शेयर में गिरावट और 175 कंपनियों के शेयर के रेट बिना किसी बदलाव के बंद हुए थे।
कमोडिटी बाजार में रहेगा अवकाश
आज क्रिसमस के अवसर पर देश के एमसीएक्स सहित एनसीडीईएक्स पर भी अवकाश रहेगा। इन बाजारों में सोना चांदी सहित एग्रो कमोडिटी में कारोबार होता है। एमसीएक्स पर कल यानी 24 दिसंबर को गोल्ड की फरवरी की फ्यूचर ट्रेड 85 रुपये की गिरावट के साथ 50,064.00 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की मार्च की ट्रेड 58 रुपये की गिरावट के साथ 67,518.00 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी।
विदेशी मुद्रा बाजार में आज रहेगा अवकाश
वहीं विदेशी मुद्रा बाजार में आज अवकाश रहेगा। कल यानी 24 दिसंबर को डॉलर के खिलाफ रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 73.54 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी