नई दिल्ली: कोरोनावायरस का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकार हर संभव कोशिश कर रही है ताकि इससे बचा जा सके। इसके साथ ही निजी कंपनियां और आम लोग भी इसके प्रभाव को रोकने के लिए ऐतियात बरत रहे हैं। इन सब के बीच नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन (एनआरएआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए 31 मार्च तक देशभर के 5 लाख रेस्तरां को बंद करने का आदेश दिया है। नेशनल रेस्टोरेंट्स असोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि अपने ग्राहकों की सुरक्षा, कर्मचारियों की सुरक्षा और सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।
करोना के कारण प्रति दिन 25 लाख तक का नुकसान
कोरोनावायरस के चलते रेस्तरां इंडस्ट्री को हजारों करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना है। बता दें कि माय बार हेडक्वाटर के जनरल मैनेजर ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में करीब 20 नाइट क्लब है और कई रेस्तरां हैं। यहां प्रति दिन की कमाई 20-25 लाख तक की होती है। ऐसे में इस माह कस्टमर कम होने और अब रेस्तरां के बंद होने के बाद प्रति दिन 25 लाख तक का नुकसान हो रहा है। इस बात की जानकारी दें कि अगर यही स्थिति अप्रैल तक चली तो हमें हमेशा से लिए रेस्तरां बंद करना पड़ सकता है।
ऑनलाइन डिलीवरी पर फोकस
दूसरी ओर थियोस रेस्तरां के संस्थापक की माने तो कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम सराहनीय हैं। लेकिन इससे रेस्तरां इंडस्ट्री को आर्थिक नुकसान भी होगा। जिससे निपटने की तैयारी इंडस्ट्री ने शुरू कर दी है। घर से बाहर न निकले की वजह से लोग बाहर के खाने-पीने का आनंद नहीं ले पा रहे हैं, ऐसे में फोकस ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर है। ताकि नुकसान में बचा जा सके। मिस्ट्री ऑफ फूड एंड कैफ़े रिपब्लिक के ऑनर ने कहा, कोविद -19 की वजह से हमें काफी नुकसान हो सकता है। नुकसान से बचने के लिए हमने पूरी तरह रेस्तरां बंद नहीं किया है। कुछ घंटों के लिए रेस्त्रा खोलते हैं, जहां एक दिन में 20 लोगों की एंट्री ही करवाते हैं। होम फूड डिलीवरी पर डिस्काउंट दे रहे हैं ताकि कमाई का जरिया बना रहे। रेस्तरां में साफ-सफाई का खास ख्याल रख रहे हैं।
देश के कई राज्यों से कोरोना वायरस के कंफर्म मरीज सामने आए हैं। ऐहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल, कॉलेज, मॉल्स को बंद कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
More Articles
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें