Dubai Gold Rate: दुबई में लगातार एक सप्ताह से सोने के भाव में उछाल बना हुआ है। ठीक एक बार फिर तेजी दर्ज की जा रही है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 75920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73569 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 73301 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68122 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58374 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55736 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 70450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 70850 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9100 रुपए था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 75000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:36 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 99 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 89870 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:36 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 534 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:37 मिनट तक 2,605.63 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 5.61
डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.19 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:37 मिनट तक 30.88 डॉलर रही है। इसमें 0.36 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिली है। यह 1.16 परसेंट के आस पास की तेजी है।
सोने के खरीदारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ इन दिनों लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है, हालांकि सोने के गहने लेने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार किया करते हैं। इजराइल और ईरान युद्ध का असर यहां भी पड़ता दिख रहा है जिसको को देखते हुए सोने के दाम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। जब भी यहां सोना लेने के बारे में सोचें तो सबसे पहले मौजूदा समय के सोने के भाव पता करने की कोशिश जरूर करें क्योंकि ये एक कीमती धातु है। दुबई में ईद के समय में शेख लोग गोल्ड की खरीदारी काफी बड़े पैमाने पर किया करते हैं क्योंकि उन्हे सोना पहनने का बहुत ज्यादा शौक है।
More Articles
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित