Dubai Aaj Ka Sone Ka Bhav: दुबई में आज यानी 29 अक्टूबर को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में उछाल दर्ज किया जा रहा है। अक्टूबर महीने के खत्म होने में अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं लेकिन सोने के रेट में कमी नहीं आई है।आज दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 75767 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73420 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70158 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67984 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58256 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55623 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 78800 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:46 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 234 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 97800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:46 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 376 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:47 मिनट तक 2,754.55 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 11.56 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.42 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:47 मिनट तक 33.95 डॉलर रही है। इसमें 0.16 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिली है। यह 0.45 परसेंट के आस पास का गिरावट है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 73900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 73300 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भारी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9800 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश ओमान और कुवैत को देखें तो आज यहां पर भी सोने के रेट में उछाल बना हुआ है, आज ओमान में भारतीय रुपए में 24 कैरट सोने का दाम 75448 रुपए है, और अगर कुवैत की बात की जाए तो आज यहां 22 कैरट सोने का भाव 68069 रुपए है। आज ओमान में सोने के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं कुवैत की बात करें तो यहां पर भी भारी उछाल के साथ कारोबार हो रहा है। आज कुवैत में 22 कैरट 10 ग्राम सोने के भाव में 1618 रुपए की तेजी आई है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें