Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है, एक बार फिर स्थिरता के बाद सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 73347 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73175 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 67891 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 67776 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 56346 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 56231 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज पटना सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 71200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 70700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में भी चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज पटना सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9150 रुपए था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 75585 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:53 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 2 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 90630 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:54 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 10 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो सुबह 11:55 मिनट तक 2,629.67 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 2.48 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.09 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव सुबह 11:55 मिनट तक 30.99 डॉलर रही है। इसमें 0.20 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.62 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सोने के खरीदारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ इन दिनों लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है, हालांकि सोने के गहने लेने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार किया करते हैं। इजराइल और ईरान युद्ध का असर यहां भी पड़ता दिख रहा है जिसको को देखते हुए सोने के दाम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। जब भी यहां सोना लेने के बारे में सोचें तो सबसे पहले मौजूदा समय के सोने के भाव पता करने की कोशिश जरूर करें क्योंकि ये एक कीमती धातु है। दुबई में ईद के समय में शेख लोग गोल्ड की खरीदारी काफी बड़े पैमाने पर किया करते हैं क्योंकि उन्हे सोना पहनने का बहुत ज्यादा शौक है।
More Articles
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित