Aaj Sone Ka Bhav : आपकी जानकारी के लिए बता दें आज यानी 27 मई को दुबई में सोने के दाम उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के खरीदारों के लिए ये खबर चिंता का विषय बन सकती है। आज दुबई में सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है, दुबई में 24 कैरट सोने के दाम भारतीय रुपए में 64,114.38 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 63,888.22 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं 22 कैरट सोने के दाम में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 48,577.66 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 59,195.55 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के भाव में भी तेजी दर्ज की गई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 48,577.66 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 49,075.20 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
किसी भी समय सोने के गहनों का लेनदेन करें तो सबसे पहले मौजूदा सोने के दाम के बारे में जरूर जांच करें। दुबई में भी गोल्ड प्राइस में अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर देखने को मिलता है, और माना जाता है दुबई में गोल्ड का कारोबार काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है।
MCX पर सोने का दाम
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने का दाम 71608 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:35 मिनट तक एमसीएक्स सोना 352 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का भाव
वहीं एमसीएक्स पर चांदी 91900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:35 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1352 रुपए के भारी उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम
अगर हम गौर करें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो यह दोपहर 1:35 मिनट तक 2,338.53 डॉलर रही है। इसमें 1.25 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.05 परसेंट के आस पास की तेजी थी। इस समय भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का दाम
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव तो यह दोपहर 1:35 मिनट तक 30.78 डॉलर रही है। इसमें 0.26 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.83 परसेंट के आस पास की तेजी थी।
सोने की कीमत किस वजह से बदलती रहती हैं
लगातार कारोबारी सत्रों में सोने के दामों में हो रही तेजी ने इन्वेस्टरों को काफी चिंता में डाल दिया है। फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक उदार मौद्रिक नीति अपनाने की अटकलें, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों, विशेषकर चीन द्वारा खरीदारी जैसे कारकों ने इस गति में योगदान दिया है। ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है. बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपना निर्णय जारी करेगा। उच्च लागत के कारण सोने के प्रति स्थानीय रुचि कम होने के बावजूद सीज़न के दौरान पर्यटकों की आमद ने बिक्री में समग्र गिरावट को कुछ हद तक कम कर दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग