Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड इन दिनों वैश्विक स्तर पर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सोने में निवेश करने वाले हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार किया करते हैं लेकिन इन दिनों ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।
डॉलर मजबूत, सोने पर दबाव
डॉलर इंडेक्स में करीब 0.10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जिसकी वजह से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। दरअसल, डॉलर मजबूत होने से दूसरी मुद्राओं में सोना महंगा हो गया है। वहीं, आज अमेरिकी फेडरल रिज़र्व से उम्मीद की जा रही है कि वह ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है।
इसका कारण है कमजोर होता जॉब मार्केट और स्थिर महंगाई दर। विशेषज्ञों का कहना है कि इस पूरी साइकिल में फेड कुल 75 से 100 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार सुबह 11:36 बजे 512 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत रुपए फिसलकर 109644 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 106383 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 106144 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 98498 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 98260 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 80997 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 80758 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 102400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 102600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 13720 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 13400 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.31 फीसदी या 11.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,676.7 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 11:44 बजे 41.98 फीसदी या 0.60 डॉलर के गिरावट के साथ 1.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें