Aaj Ka Sone Ka Rate: आज अगर आप दुबई में सोना लेने वालें तो हैं तो आपको पता होना चाहिए आज का सोने का रेट कितना है। आज यानी 6 जुलाई को दुबई में सोने के दाम ने रफ्तार पकड़ ली है। आज एमसीएक्स पर भी गोल्ड में भारी उछाल देखने को मिल रहा है, ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज दुबई में भारतीय रुपए में सोने के रेट 65732 रुपए है। वहीं एक दिन पहले 65562 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement


आज 22 कैरट सोने के दाम ने भी पकड़ी रफ्तार। दुबई में 22 कैरट सोने के रेट 60903 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 60676 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के रेट में 50507 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 50336 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

अगर नजर डालें तो जुलाई महीने के शुरुआत से दुबई में सोने के दाम में उछाल बना हुआ है। वहीं आज एक बार फिर दुबई में 18 से 24 कैरट सोने के दाम में तेजी दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर डालें तो इजराइल और गाजा युद्ध की वजह से भी सोने के भाव में इतना ज्यादा फेरबदल देखने को मिल रहा है। दुबई में सोने की डिमांड हमेशा से ही बहुत ज्यादा रहती है।

Advertisement

MCX पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 73038 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:30 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 671 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का कारोबार

आज एमसीएक्स पर चांदी 93595 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:30 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 41 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो 1:30 मिनट तक 2,391.59 डॉलर रही है। इसमें 35.05 डॉलर की भारी उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1.49 परसेंट के करीब उछाल है। सोना इस समय भारी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर का कारोबार

Advertisement

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत 1:32 मिनट तक 31.21 डॉलर रही है। इसमें 0.84 डॉलर की तेजी दर्ज की गई है। यह 2.78 परसेंट के आस पास उछाल के साथ कारोबार कर रही है।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज यानी 6 जुलाई को भारतीय सराफा बाजार में सोना भारी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 73950 रुपए है, आज इस शहर में सोने तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9480 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9320 रुपए था। आज चांदी में भी तेजी बनी हुई है।