Dubai Gold Rate: दुबई में भी इन दिनों सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है। बाजार में तेज हलचल के बीच सोने में लगातार फेरबदल दर्ज किया जा रहा है। अमेरिकी टैरिफ का सोने पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी बदलाव बना हुआ है।
आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर डिमांड के बीच आज यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को सोने के भाव 637 रुपए फिसलकर 86527 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो आज सोने के दाम 89680 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 1:44 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 137 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 86527 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 87164 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 80156 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 80677 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में कमीं आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 65584 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66001 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 84150 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 85750 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10300 रुपए था।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:15 मिनट तक 3,101.46 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 1.32 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.04 परसेंट के करीब की गिरावट है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 2:20 मिनट तक 31.44 डॉलर रही है। इसमें 0.46 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.44 परसेंट के आस पास की कमीं है।
क्या आगे भी होगा सोने का दाम में इजाफा?
जानकारों के मुताबिक गोल्ड में अभी तेजी बनी रहने की उम्मीदें बनी हुई हैं। वहीं अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को कम करता है तो इससे सोने की कीमत और बढ़ सकती है।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें