Dubai Gold Rate: दुबई में भी सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गोल्ड इन दिनों अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर अब काफी व्यापक होता जा रहा है। इससे वैश्विक कारोबार को लेकर काफी अनिश्चितता पैदा हो गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो आज सोने के दाम 88426 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:24 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 403 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 85597 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 84948 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 79285 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 79049 रुपए प्रति 10 ग्राम था
आज 18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 64868 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64679 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 82500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 82100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10290 रुपए था।
वायदा बाजार में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 1:28 मिनट तक 3,016.55 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 18.67 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.62 परसेंट के करीब की तेजी है।
वायदा बाजार में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 1:28 मिनट तक 33.88 डॉलर रही है। इसमें 0.10 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.27 परसेंट के आस पास की तेजी है।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 80003 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।
कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 80833 रुपए है। आज बहरीन और कतर दोनों जगह सोने के भाव तेजी बनी हुई है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है। गोल्ड के गहने लेने वाले हमेशा उस समय के नए सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?