Dubai Gold Rate: दुबई में इन दिनों सोने के भाव में फेरबदल बना हुआ है। लगातार दूसरे दिन दुबई में सोने के भाव में रफ्तार देखने को मिल रही है। दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 74901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 74784 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 69350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 69233 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 22 कैरट 10 ग्राम सोने के रेट में 117 रुपए का उछाल आया है।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 56742 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 57432 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 77257 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:45 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 99 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 90951 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:45 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 78 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:46 मिनट तक 2,653.66 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 2.78 डॉलर की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.10 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:46 मिनट तक 30.07 डॉलर रही है। इसमें 0.04 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.12 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना भी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 72250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 72150 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी स्थिरता के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9250 रुपए था।
दुबई में नए साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में उछाल और गिरावट बनी हुई है, हालांकि, आज यहां एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के जेवरों की खरीदारी करने वाले हमेशा सोने के रेट कम होने का इंतजार करते हैं।
दुबई में ईद के समय में शेख लोग गोल्ड की खरीदारी काफी बड़े पैमाने पर किया करते हैं क्योंकि उन्हे सोना पहनने का बहुत ज्यादा शौक है। जब भी यहां सोना लेने के बारे में सोचें तो सबसे पहले मौजूदा समय के सोने के भाव पता करने की कोशिश जरूर करें क्योंकि ये एक कीमती धातु है।
More Articles
- Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट