नई द‍िल्‍ली: अगर आप टाटा स्काई की डीटीएच सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप महंगे पैकेज से परेशान हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। बता दें कि कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की लगातार कोशिश करते रहती है। टाटा स्काई अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ब्रॉडब्रैंड प्लान्स भी लाती रहती है।

Advertisement

इसी कड़ी में कंपनी ने ए‍क फैसला ल‍िया है आपको बड़ा तोहफा दिया है। डीटीएच यूजर्स के लिए वाकई खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी टाटा स्काई यूजर्स को 2 महीने की फ्री सर्विस दे रही है। फ्री सर्विस बेनिफिट यूजर्स को कैशबैक के तौर पर दिया जा रहा है।

Advertisement

रिचार्ज कराने पर मिलेगा कैशबैक ऑफर

जानकारी दें कि टाटा स्काई की यह फ्री सर्विस आईसीआईसीआई बैंक के यूजर्स के लिए है। यूजर्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से रिचार्ज कराना होगा। डीटीएच कंपनी टाटा स्काई इस ऑफर के तहत 12 महीने का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को 2 महीने का कैशबैक दे रही है। वहीं, 6 महीने के लिए रिचार्ज कराने पर यूजर्स को एक महीने का रिचार्ज अमाउंट कैशबैक के रूप में वापस मिल रहा है। टाटा स्काई का यह ऑफर 31 अक्टूबर 2020 तक वैलिड है। यह ऑफर केवल कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से किए गए रिचार्ज के लिए वैलिड है। कंपनी ने बताया कि कैशबैक अमाउंट सात दिन के अंदर यूजर्स के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

ग्राहकों को इस बैंक के कार्ड पर भी म‍िलेगा ऑफर

दो महीने के कैशबैक वाले प्लान में रिचार्ज कराने पर पहले महीने का कैशबैक अमाउंट 48 घंटे और दूसरे महीने का कैशबैक सात दिनों (वर्किंग डेज) के अंदर मिल जाएगा। वहीं टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार यह ऑफर टाटा स्काई अकाउंट के ऐक्टिवेशन वाले दिन कराए गए रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है। टाटा स्काई का ऐसा ही एक प्लान बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर भी दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर यह ऑफर 30 नवंबर तक वैलिड है। अगर आपको ऑफर से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी चाह‍िए तो आप कंपनी की वेबसाइट पर जा कर ले सकते हैं।

ये है टाटा स्काई के 5 बेस्ट डीएचडी पैक

टाटा स्काई के पास 500 रुपये से कम में कीमत में पहला पैक मराठी हिंदी फैमली किड्स स्पोर्ट्स एचडी पैक है। इसकी कीमत 478.30 रुपये और वैधता एक महीने की है। इसमें ग्राहकों को एचडी और एसडी दोनों प्रकार के चैनल्स मिलेंगे जिनमें 41 एचडी और 50 एसडी चैनल्स हैं। इस पैक में आपको मराठी और हिंदी के कई चैनल्स मिलेंगे। साथ ही में इसमें किड्स, न्यूज और म्यूजिक चैनल्स भी मिलेंगे।

दूसरे पैक की बात करें तो इसका नाम तेलुगु फैमली किड्स स्पोर्ट्स एचडी है और इसकी कीमत 441.96 रुपये है। इस पैक की वैधता भी एक महीने की है। यह प्लान मनोरंजन, स्पोर्ट्स, मूवी, किड्स और लाइफस्टाइल के लिए परफेक्ट है। इसमें कुल 31 एचडी और 50 एसडी चैनल्स मिलेंगे। इसमें हिंदी मूवी, न्यूज और म्यूजिक जैसे कई चैनल्स मिलेंगे।

तीसरा पैक कन्नड़ फैमली किड्स स्पोर्ट्स एचडी के नाम से है जिसकी कीमत 409.51 रुपये है और इसकी भी वैधता एक महीने की है। इस प्लान में अधिकतर कन्नड़ चैनल्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें कई हिंदी चैनल्स भी मिलेंगे जिनमें मूवीज, न्यूज, मनोरंजन, किड्स और स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस  प्लान में 28 एचडी और 45 एसडी चैनल्स मिलेंगे।

चौथा पैक तेलुगु मलयालम बेस‍िक एचडी नाम से है जिसकी कीमत 343.49 रुपये है। यह भी एक मासिक प्लान है। इस पैक में 19 एचडी और 43 एसडी चैनल्स मिलेंगे। इसमें अधिकतर चैनल्स तेलुगु और मलयालम के होंगे लेकिन हिंदी फिल्में, न्यूज और म्यूजिक चैनल्स भी मिलेंगे। इसमें कई स्पोर्ट्स चैनल्स भी हैं।

टाटा स्काई के पांचवे किफायती प्लान का नाम तेलुगु बेस‍िक एचडी है जिसकी कीमत 208.98 रुपये है। इसमें आपको तेलुगु चैनल्स के साथ कई हिंदी चैनल्स मिलेंगे। इसमें 11 एचडी और 15 एसडी चैनल्स मिलेंगे।