Dry Fruits : हमेशा ही अखरोट-पिस्‍ता हो या फिर बादाम-काजू इनकी कीमतें महंगी ही रहती हैं। इसी वजह से आम लोगों के लिए इसको खरीदना संभव नहीं हो पाता हैं ये किसी खास मौके पर ही खरीदे जाते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि ये इतने महंगे क्यों होते है अगर नहीं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

ड्राई फ्रूट्स में शरीर के लिए उपयोगी कई तत्व होते है इस वजह से इसकी मांग काफी अधिक रहती है। इसके महंगे होने की प्रमुख वजह इसकी मांग अधिक और सप्लाई कम होना है।

Advertisement

ड्राई फ्रूट्स का उत्पादन सीमित मात्रा में होता है। वहीं मार्केट में उनकी मांग हमेशा अधिक रहती है। जब भी कौई चीज की डिमांड अधिक होती है लेकिन उसकी आपूर्ति नहीं हो पाती है तो उसकी कीमत बढ़ना तय है।

अधिकतर जो ड्राई फ्रूट की खेती होती है ये विशेष प्रकार की जलवायु में ही होती है। हर जगह में इन ड्राई फ्रूट की खेती करना संभव नहीं है। उदाहरण के लिए पिस्ता की खेती कैलिफोर्निया जैसी कठिन जलवायु परिस्थितियों वाली जगह पर होती है। वहीं अधिकतर ड्राई फ्रूट्स ऐसे होते हैं जिनके पेड़ लगाने के 10 वर्ष से 15 वर्ष बाद उन पर फल लगने शुरू होते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Credit card companies : जानिए कैसे करती है कमाई

इसकी खेती करने में कई तरह की मशीन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन फाइनल प्रोडक्ट तैयार होने तक के प्रक्रिया में बड़े स्‍तर पर मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है। ड्राई फ्रूट्स कई सारी प्रोसेस से होकर तैयार होते है।

कई सारे ड्राई फ्रूट्स होते है जो कड़े खोल में बंद होते हैं जिन्हें बेहद ही सावधानी से एक-एक करके निकालना पड़ता है। ऐसे में इनके लिए अधिक मजदूरों की आवश्यकता होती है। इस वजह से इनकी लागत में और भी इजाफा हो जाता है जिसको ग्राहको से अधिक कीमत के रुप में वसूल की जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Gold Reserves : नंबर 1 पर हैं अमेरिका, जानिए भारत का नंबर