Driving License एक बेहद ही जरुरी डाक्यूमेंट होता है जो किसी व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति देता है। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो फिर आप डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ द्वारा जारी की जाती है।
डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस भी ओरिजिनल लाइसेंस की तरह ही वैध होता है और डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस वैसे ही उपयोग किया जा सकता है।
जानिए कैसे करें डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन
आपको इसके लिए सबसे पहले अपने खोए हुए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एफआईआर दर्ज करानी होगी। पुलिस में एफआईआर दर्ज कराना बेहद जरुरी हैं क्योंकि आपको डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते करते वक्त इस एफआईआर की काॅपी की जरुरत होती हैं।
आपको ऑनलाइन के जरिए डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने के लिए अपने राज्य के परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना हैं।
आपको इसके बाद, अपने ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्म तिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। आपको एक एफआईआर कॉपी भी अपलोड करनी होगी। आप ऑनलाइन के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
जब आप शुल्क का भुगतान कर देते हैं तो फिर इसके बाद आपको एक आवेदन संख्या मिल जाएगी। आप इस आवेदन संख्या का इस्तेमाल करके अपनी आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
जानिए कैसे करें ऑफलाइन आवेदन
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के परिवहन विभाग के कार्यालय जाना होगा। यह से आपको डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
इस फॉर्म भरने आपको सभी जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आपको सभी जरुरी दस्तावेज को भी इस फॉर्म के साथ अटैच करना हैं। इसके बाद आपको इस फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा कर देना हैँ। आपको शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको रसीद प्राप्त होगी। आप इस रसीद के माध्यम से आवेदन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
जानिए किन दस्तावेजों की होगी जरुरत
डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फॉर्म, जन्म तिथि, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, एफआईआर कॉपी पी (यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस चोरी हो गया है या खो गया है), पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज की जरुरत होगी। इन दस्तावेज के जरिए आप बेहद आसानी से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस लिए आवेदन कर सकते हैं।
जानिए डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को बनने में कितना लगता है वक्त?
अगर हम डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने में लगने वाले वक्त की बात करें तो फिर डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको कितना वक्त लगेगा यह समय अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है। हालांकि, कई मामलों में, आपको डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस 7 से 10 वर्किंग डेज में डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस इशू हो जाता है।
इस तरह आप बेहद ही आसानी से अपने डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑफलाइन के जरिए या ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं और अपने डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: इस बिजनेस से अधाधुंध होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें