YONO App : एसबीआई के योनो ऐप ने ग्राहकों के बैंक खाते के साथ इटरैक्ट करने के तरीके में काफी बड़ा बदलाव किया है। इस ऐप को शुरू में एसबीआई के खाता धारक के लिए डिजाइन किया गया था लेकिन अब नॉन एसबीआई खाता धारक को भी शामिल करने के लिए अपनी सेवाओं को आगे बढ़ाया है।

Advertisement

अब नॉन एसबीआई खाता धारक भी बिना किसी कठिनाई के यूपीआई भुगतान कर सकते हैं। इस स्टेप से लाखों ग्राहकों को सुविधा मिल गई है। पहले ऐसे लोग सिर्फ अपने संबंधित बैंक के यूपीआई ऐप से ही पेमेंट कर पाते थे।

Advertisement

नॉन एसबीआई खाता धारक को इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई योनो ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको ऐप को ओपन करें इसके बाद अगर आप मौजूदा योनो यूजर नहीं है तो फिर आपको नया यूजर का चयन करें।

इसमें आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी भरना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा और रजिस्टर करना होगा।

Advertisement

रजिस्ट्रेशन करने के बाद अब आप अपने नॉन-एसबीआई बैंक अकाउंट को योनो ऐप से लिंक कर सकते है इसके लिए आपको खाते वाले सेक्शन पर जाना होगा। यह आपको नया अकाउंट जोड़ें का चयन करना होगा। इसके बाद आपको उपलब्ध बैंकों की लिस्ट में अपना नॉन एसबीआई बैंक चुनें और आवश्यक जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड दर्ज करें।

Advertisement

यूपीआई भुगतान करने के लिए आपको यूपीआई पिन सेट करना होगा। आपको यूपीआई वाले सेक्शन में जाना होगा और यूपीआई पिन सेट करें का चयन करें। इसके लिए आप अपने नॉन एसबीआई खाते से जुड़े अपने डेबिट कार्ड का जानकारी दर्ज करें। इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी रजिस्टर करें और यूपीआई पिन सेट करें।

Advertisement

यूपीआई सेट करने के बाद ऐप आपसे मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए कहेगा। इसके बाद यूपीआई आईडी बनाएं। अब आप यूपीआई पेमेंट शुरू कर सकते है।

पेमेंट करने के लिए आपको होम स्क्रीन पर दिखाई दे रहे यूपीआई या पे विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रिसीवर की यूपीआई आईडी, भुगतान राशि और ट्रांजेक्शन की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपको यूपीआई पिन दर्ज करके सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इस तरह आसानी से भुगतान हो जायेगा।

Advertisement