Trump Modi Talk; India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों में चली आ रही तकरार के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। अपने बड़बोले बयानों को लेकर हाल के दिनों में चर्चा के केंद्र में रहे ट्रम्प ने भारत के प्रति अपने कड़े रुख को लेकर एक बड़ा यू टर्न मारा है।
दरअसल, ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकार तारीफ की है और दोनों देशों के बीच जारी ट्रे़ड वार्ता को लेकर बड़ी बात कही है। मंगलवार (9 सितंबर) को डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में अपने 'बहुत अच्छे दोस्त' प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने पुष्टि की कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा।
प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं : ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोलशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रख रहे हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं।"
उन्होंने आगे लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुँचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!"
भारत-अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं: पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत-अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, "भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएँ भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"
इससे पहले भी व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा था, "मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा। मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा, लेकिन मुझे इस समय वह जो कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद खास रिश्ता है।"
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी शनिवार को प्रतिक्रया देते हुए कहा था कि वह डोनाल्ड ट्रम्प की भावनाओं की तारीफ करते हैं और इसके साथ ही द्विपक्षीय संबधों के मजबूत होने का समर्थन भी करते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान